भारतीय टीम को बेंगलुरु में हारते ही हुआ नुकसान, न्यूजीलैंड की आई मौज, इंग्लैंड को झटका

बेंगलुरु
भारतीय टीम को रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी। भारत ने सिर्फ 107 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे न्यूजीलैंड ने आसानी से चेज कर लिया। भारत को बेंगलुरु टेस्ट में हार के बाद आईसीसी टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 की पॉइंट्स टेबल में नुकसान झेलना पड़ा है। भारत शीर्ष पर बरकार है लेकिन जीत प्रतिशत में घाटा हुआ है। भारत का जीत प्रतिशत 74.24 से घटकर 68.05 हो गया है।

भारत ने डब्ल्यूटीसी के मौजूदा चक्र में 12 टेस्ट मैचों में से 8 जीते और तीन गंवाए हैं। केवल एक ड्रॉ रहा। वहीं, बेंगलुरु में जीत दर्ज करने के बाद न्यूजीलैंड की मौज आ गई है। कीवी टीम दो स्थान ऊपर चढ़कर चौथे पर पहुंच गई है। उसका जीत प्रतिशत 37.50 से 44.44 पर चला गया है। न्यूजीलैंड ने डब्ल्यूटीसी में 9 टेस्ट में से चार जीते हैं और 5 में हार का मुंह देखा है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है, जिसका जीत प्रतिशत 62.50 है।

श्रीलंका (55.56) तालिका में तीसरे पायदान पर हैं। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को झटका लगा है। दोनों एक-एक पायदान खिसक गए हैं। इंग्लैंड (43.06) पांचवें और साउथ अफ्रीका (38.89) छठे स्थान पर है। बांग्लादेश (34.38) सातवें और पाकिस्तान (25.93) आठवें नंबर पर है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज जारी है। वेस्टइंडीज पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे नौवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज का जीत प्रतिशत 18.52 है।

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड बेंगलुरु टेस्ट की बात करें तो रोहित ब्रिगेड पहली पारी में महज 46 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर दमदार बढ़त हासिल की। सरफराज खान (150), ऋषभ पंत (99) और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने दूसरी पारी में अच्छी वापसी की। भारत ने 462 रन जुटाए। हालांकि, भारत बड़ा टारगेट देने में नाकाम रहा। सीरीज का दूसरा टेस्ट 24 अक्टूबर से शुरू होगा।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति