अदा शर्मा को सुशांत के फ्लैट में शिफ्ट होने के लिए काटने पड़े कोर्ट के चक्कर

 

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा फिल्म 'द केरला स्टोरी' के कारण सुर्खियों में आईं। इससे पहले अदा ने हॉरर फिल्म '1920' में भी काम किया था। वह फिल्म 'हंसी तो फैंसी' में भी नजर आई थीं। 'द केरल स्टोरी' के हिट होने के बाद उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ गई। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अदा, सुशांत सिंह राजपूत के घर में शिफ्ट हो गई हैं। अदा फिलहाल बांद्रा स्थित उसी घर में किराए पर रह रही हैं, जहां सुशांत ने आत्महत्या की थी। चर्चा है कि इस घर में शिफ्ट होने के लिए उन्हें कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े।

मीडिया से बातचीत दौरान अदा ने कहा, किसी भी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले वकील सबसे पहले कॉन्ट्रैक्ट पढ़ता है। इसलिए मुझे हर दिन वकीलों से निपटना पड़ता है। साथ ही घर शिफ्ट करने के बाद उसके दस्तावेज पूरे करने के लिए मुझे कोर्ट जाना पड़ता था। वो काम घर बैठे ऑनलाइन भी कर सकते हैं, लेकिन अपने ब्रोकर के कहने पर मैंने अदालत में जाकर कागजों पर साइन किया। इससे पहले मेरे परिवार में किसी ने कोर्ट मैरिज की, तब मुझे जाना पड़ा था। अदा शर्मा की 'रीता सान्याल' सीरीज हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। फिलहाल वह इंडस्ट्री में सक्सेस एन्जॉय कर रही हैं। लेकिन सुशांत के घर में शिफ्ट होने के बाद कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की। उन्होंने सभी को जवाब दिया कि वह सुशांत के घर में बहुत खुश हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति