केरल के श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से बर्तन की चोरी

तिरुवनंतपुरम.

केरल में तिरुवनंतपुरम के श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से कांसे का बर्तन चुराने के आरोप में हरियाणा से चार लोगों को हिरासत में लिया गया। इस पारंपरिक बर्तन को स्थानीय भाषा में उरुली के नाम से जाना जाता है। इसका उपयोग पुराने समय में पूजा करने के लिए किया जाता था। लोग इसे गुप्त तहखानों में रखते थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और हरियाणा पुलिस की मदद से उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, उन्होंने इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपियों में से एक डॉक्टर है और उसके पास ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता है।" उनके और दो-तीन महिलाओं के एक समूह ने पिछले हफ्ते मंदिर का दौरा किया था। उन्होंने गुरुवार को मंदिर में चोरी की। मंदिर से बरंतन गायब होने के बाद मंदिर प्रबंधकों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को ढूंढ निकाला। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को बाद में स्थानीय पुलिस की मदद से हरियाणा में ट्रेस किया गया और बाद में पुलिस में उन्हें हिरासत में ले लिया। आरोपियों को आज दिन में तिरुवनंतपुरम लाने की संभावना है। बता दें कि इस मंदिर में पुलिस चौबीसों घंटे पहरा देती है। सबसे सुरक्षित माने जाने वाली मंदिर में चोरी की घटना ने सुरक्षाकर्मियों को चौंका दिया।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति