स्वास्थ्य मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसडोल का किया निरीक्षण

रायपुर,

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बलौदाबाजार जिला प्रवास अंतर्गत कसडोल पहुंचकर शहीद संतराम साहू स्मृति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री जायसवाल ने अस्पताल में एनेस्थेसिया विशेषज्ञ की कमी को जल्द दूर करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को डीएमएफ मद से भर्ती करने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, ओपीडी, आईपीडी, पोषण पुनर्वास केन्द्र, डेंटल, फिजियोथिरेपी, पैथोलॉजी लैब, एक्सरे कक्ष, ट्रामा सेन्टर, ऑफिस, एनआरसी का निरीक्षण किया एवं वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई एवं मरीजों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ को सेवा भावना से मरीजों की बेहतर देखभाल करने के निर्देश दिए।

बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 200 ओपीडी, 35 आईपीडी, हर माह 55 डिलीवरी, प्रतिदिन 350 जाँच, प्रतिदिन 35 दंत रोग उपचार तथा प्रतिदिन 25 फिजियोथिरेपी की जा रही है। अस्पताल में 3 विशेषज्ञ चिकित्सक, 5 चिकित्सा अधिकारी सहित कुल 54 अधिकारी -कर्मचारी पदस्थ हैं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति