छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बेटी के जन्मदिन की पार्टी के बीच पिता ने कमरा बंद कर लगा ली फांसी

जगदलपुर.

जगदलपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले एक वकील ने अपने बच्चे के जन्मदिन के दिन अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को रात को लगी, जिसके बाद सूचना कोतवाली थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को कब्जे में लेकर मेकाज भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले ऋषि तिवारी (40) पेशे से वकील थे। साथ ही अपनी पत्नी, मां और बच्चों के साथ निवास करते थे। रविवार को बेटी के जन्मदिन होने के कारण घर में तैयारी चल रही थी, लेकिन अचानक पत्नी व ऋषि के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और ऋषि गुस्से में आकर अपने कमरे में दोपहर को चला गया। पत्नी व मां ने इस ओर ध्यान न देते हुए अपने काम में लग गए। रात तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ और दरवाजे पर दस्तक दी। लगातार दस्तक के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजे को तोड़ा गया, जहां ऋषि फंदे में लटका हुआ था। इसके बाद शव को उतारने के बाद परिजनों ने मामले की जानकारी कोतवाली थाना प्रभारी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों से मामले की जानकारी ली जा रही है। थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद का कहना है मामले की जानकारी लगते ही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति