छत्तीसगढ़-महासमुंद में चेक पोस्ट पर दो युवकों को 22 लाख से ज्यादा अवैध रुपये के साथ पकड़ा

महासमुंद.

महासमुंद में सिंघोड़ा पुलिस और साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई की। बड़ी मात्रा में नगदी रकम के साथ दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से 22 लाख 53 हजार रुपये बरामद किया। मुखबिर की सूचना पर रेहटीखोल के पास दोनों पकड़े गए। ओडिशा से पैदल छत्तीसगढ़ की सीमा पार कर रहे थे।

रेहटीखोल चेक पोस्ट में ज्यादा मात्रा में नगदी रकम के परिवहन पर संतोषजनक जानकारी न देने और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई गई। पुलिस को अवैध शराब, गांजा व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश हैं। जिसके तहत पुलिस दूसरे प्रांतों लगी चेक पोस्ट पर नजर रख रही है। इसी दौरान आज 20.10.2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति लोहराचट्टी ओडिशा की तरफ से पैदल चलकर दो पिठ्ठू बैग के साथ ग्राम रेहटीखोल की ओर आ रहे हैं। बैग मे कुछ संदिग्ध सामान रखे हैं। सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा रोककर पूछताछ की गई, सही जवाब नहीं देने पर पास रखे बैग का तलाशी ली गई तो एक व्यक्ति के पिठ्ठू बैग से भारतीय करंसी 15,42,000 रुपये और दूसरे व्यक्ति के बैग से  7,10,800 रुपये यानी कुल 22,52,800 रुपये मिले। उक्त रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया तो कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिससे अपराध/धारा 106 के तहत कार्रवाई की गई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति