छत्तीसगढ़-सुकमा में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

सुकमा.

छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को लगातार कामयाबी मिल रही है. अबूझमाड़ नक्सल ऑपरेशन में 38 नक्सलियों के खात्मे के बाद से लाल आतंक बौखलाया हुआ है. शनिवार देर रात को सुकमा में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी. बीते दो दिनों में नक्सलियों की यह तीसरी बड़ी वारदात है. पुलिस के मुताबिक पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीणों की हत्या की है.

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने 19 अक्टूबर की देर रात इस घटना को अंजाम दिया है. इस घटना की पुष्टि सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने की है. पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या: सुकमा पुलिस ने जानकारी दी है कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में यह हत्या की है. मृतक की पहचान किस्टाराम के मेटागुडा गांव के मरकाम अंडा के निवासी के तौर पर हुई है. सुकमा पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पुलिस मुखबिर होने के संदेह में अंडा की हत्या की गई. शनिवार रात को घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिलने के बाद एक टीम इलाके में पहुंची हत्यारों को पकड़ने के लिए अभियान जारी है." बीजापुर में एक कांग्रेस नेता का मर्डर: शनिवार को ही बीजापुर के उसूर इलाके में नक्सलियों ने एक कांग्रेस नेता की हत्या कर दी. कांग्रेस नेता तिरुपति भंडारी को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया. धारदार हथियार से उसके ऊपर माओवादियों ने हमला किया और उसकी हत्या कर दी. पुलिस इस केस की जांच कर रही थी कि इस बीच सुकमा में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मार डाला. नारायणपुर में नक्सलियों ने किया था आईईडी ब्लास्ट: शनिवार को ही नक्सलियों ने नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट किया था. इस घटना में चार जवान घायल हुए थे. जिसमें दो जवान शहीद हो गए. नक्सलियों का आईईडी बरामद: नक्सली अबूझमाड़ ऑपरेशन के बाद बौखलाए हुए हैं. रविवार को सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की आईईडी वाली साजिश को नाकाम कर दिया. कोरचोली गांव के जंगलों में नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया था. जिसे सुरक्षाबलों ने बरामद कर डिफ्यूज कर दिया.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति