इंदौर की लड़की घर से गायब, जबलपुर के हसनैन से था अफेयर, MLA टी राजा ने दिया दखल

जबलपुर
 इंदौर की रहने वाली एक हिंदू लड़की जबलपुर के मुस्लिम युवक से शादी रचाने जा रही है। शादी की तारीख तय हो गई है। लड़की घर परिवार को छोड़कर युवक के घर रहने आ गई थी। साथ ही परिवार से खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद इस कपल को पुलिस की सुरक्षा मिल गई है। अब लड़की के परिवार के लोग अपनी बेटी की बरामदगी के लिए जबलपुर में भटक रहे हैं। वहीं, तेलंगाना से बीजेपी विधायक टी राजा ने भी शादी रुकवाने की मांग की है।

नवंबर में है दोनों की शादी

दरअसल, विवाद का कारण ये है कि युवती हिंदू धर्म से ताल्लुक रखती है और युवक इस्लाम धर्म से है। इंदौर की अंकिता राठौर और जबलपुर सिहोरा के हस्नैन अंसारी के विवाह का मामला तब गरमाया, जब हैदराबाद के विधायक टी राजा का एक वीडियो सामने आता है। टी राजा अंकिता और हस्नैन अंसारी की शादी को लव जिहाद का मामला बताते हैं। इसे रोकने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से अनुरोध कर रहे हैं।

हिंदू संगठनों ने भी विरोध शुरू किया

टी राजा का वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश के तमाम हिंदू संगठन इस विवाह को रोकने के लिए एकजुट हो जाते हैं। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद सिहोरा थाने में जाकर प्रदर्शन करते हैं। पुलिस हिंदू संगठन के प्रदर्शन के बाद हस्नैन अंसारी के पिता इरफान अंसारी को गिरफ्तार कर लेती है। इधर अंकिता के परिजन भी सिहोरा पहुंच जाते हैं लेकिन उन्हें उनकी बेटी से पुलिस मिलने नहीं दे रही है।

युवक हो गया है फरार

घटना की जानकारी लगते ही हस्नैन अंसारी फरार हो जाता है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। सूत्र बताते हैं कि पिछले दो माह से अंकिता राठौर इंदौर से लापता है। अंकिता के पिता ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट इंदौर में दर्ज कराई है, जब उन्हें जानकारी लगती है तो वो उसकी रिपोर्ट जबलपुर में भी करते हैं। अंकिता राठौर और हस्नैन अंसारी ने शादी के लिए जबलपुर कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया है।

12 नवंबर को है शादी

वहीं, जिला कलेक्टर कार्यालय ने उन्हें 12 नवंबर 2024 को उपस्थित होने के लिए पत्र भी जारी किया है। सूत्र बताते हैं कि अंकिता राठौर और हस्नैन अंसारी ने शादी में व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए हाई कोर्ट से सुरक्षा भी मांगी है। अंकिता राठौर और हस्नैन अंसारी के विवाह को लेकर जबलपुर में काफी गर्म माहौल है।
लड़की के माता-पिता अपने समाज के लोगों के साथ जबलपुर में हैं। वे लोग कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि हम आरोपी युवक के गांव भी गए लेकिन बेटी का पता नहीं चल रहा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति