छत्तीसगढ़-सक्ति में तंत्र-मंत्र के चक्कर में दो बेटों की कर दी हत्या

सक्ति.

सक्ति जिले के ग्राम तांदुलडीह गांव में हुई दो भाइयों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने खुलासे किया है। इसमें मृतकों की मां, एक बेटे और दो बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के अंश मिले हैं। मामला हत्या का होने पर अपराध दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि यह घटना अंधविश्वास और तंत्र साधना से जुड़ी है। इसमें दोनों भाइयों को जानबूझकर मौत के घाट उतारा गया। मृतकों के ही परिवार के चार सदस्यों को आरोपी पाया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतकों की मां फिरीत बाई, बहन चंद्रिका, अमेरिका और भाई विकास ने इस कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। जांच में यह भी पाया गया कि दोनों भाइयों के शरीर में जहर के अंश थे और उनकी मौत दम घुटने से हुई। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर सदमे में हैं, क्योंकि तंत्र साधना के नाम पर परिवार के ही सदस्यों द्वारा अपने भाइयों की हत्या की बात सामने आई है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और उन्हें कड़ी सजा दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी अंकिता शर्मा ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार के अंधविश्वास और तंत्र साधना से जुड़ी गतिविधियां न करें, यदि आसपास की किसी जगह पर ऐसी क्रियाएं हों तो पुलिस को सूचना दें, ताकि अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र पर रोक लगाई जा सके।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति