राजस्थान-अजमेर के सोफिया कॉलेज की 15 छात्राओं का डॉयचे बैंक में चयन

अजमेर.

सोफिया कॉलेज अजमेर ने एक बार फिर से अपने छात्राओं की बेहतरीन प्रतिभा और कॉलेज की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण दिया है। इस साल कॉलेज की 15 छात्राओं का चयन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान डॉयचे बैंक में हुआ है। जहां उन्हें 5.5 लाख रुपये प्रति वर्ष का प्रारंभिक पैकेज ऑफर किया गया है। बतौर फ्रेशर यह एक शानदार उपलब्धि है, जो छात्राओं की कड़ी मेहनत और कॉलेज के उत्कृष्ट मार्गदर्शन को दर्शाती है।

कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर सिस्टर पर्ल ने इस महत्वपूर्ण सफलता पर सभी चयनित छात्रों को बधाई दी और कहा कि डॉयचे बैंक जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में 5.5 लाख रुपये के पैकेज पर चयनित होना छात्राओं के लिए एक शानदार शुरुआत है। यह सोफिया कॉलेज के उच्च शैक्षिक मानकों और हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा का एक और प्रमाण है। हमें गर्व है कि हमारी छात्राए इस मुकाम तक पहुंची हैं।
हर साल डॉयचे बैंक सोफिया कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव के लिए आता है और इस साल कॉलेज के 15 मेधावी छात्राओं का चयन हुआ है, जो एक बड़ी सफलता है। इसके अलावा, कॉलेज में समय-समय पर डेलॉइट, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, रोबोएमक्यू, ऐप्सिनो टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, और विप्रो जैसी बड़ी और नामी कंपनियाँ भी प्लेसमेंट ड्राइव के लिए आती रहती हैं, जो छात्राओं को बेहतरीन अवसर प्रदान करती हैं। कॉलेज की प्लेसमेंट टीम, सभी शिक्षकों और स्टाफ ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और चयनित छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सोफिया कॉलेज, अजमेर का यह ट्रैक रिकॉर्ड लगातार बेहतर होता जा रहा है, जहां देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियां छात्राओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान कर रही हैं। डॉयचे बैंक में इस वर्ष के 15 चयनित छात्राओं ने न केवल अपने भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है, बल्कि कॉलेज का नाम भी ऊंचाइयों तक पहुँचाया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति