संजय दत्त ने खास अंदाज में जुड़वां बच्चों को क‍िया बर्थडे व‍िश, फैमिली संग स्कूटर पर बैठे नजर आए संजू बाबा

मुंबई,

फिल्म जगत के ‘खलनायक’ स्टार संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर अनदेखी तस्वीरों के साथ दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर कर खास अंदाज में अपने जुड़वा बच्चों को जन्मदिन की बधाई दी। ‘खलनायक’ अभिनेता सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और अपने प्रशंसकों के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही तरह के पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को अपडेट रखते हैं। ऐसे में फैमिली या अपने बच्चों के लिए अपने अटूट प्यार को व्यक्त करने का वह कोई मौका छोड़ते नहीं हैं।

इसी क्रम में संजय दत्त ने जुड़वां बच्चों शाहरान और इकरा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। अभिनेता ने दिल को छू लेने वाले नोट के साथ अनदेखी तस्वीरें भी शेयर कीं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ अभिनेता ने पत्नी मान्यता दत्त और जुड़वा बच्चों के साथ दो तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों के साथ संजय ने लिखा ‘प्यारी शारू और इकरा आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं! भगवान आपको हमेशा सफलता और खुशियां दें।’

उन्होंने लिखा ‘आप दोनों कड़ी मेहनत करें और जो कुछ भी करें वह ध्यान से करें। आप आगे बढ़ने वाले बनें और सबसे जरूरी बात हमेशा विनम्र रहें। मैं आप दोनों से प्यार करता हूं। आप दोनों के लिए आने वाला साल बेहद खूबसूरत रहे। आप दोनों को भगवान आशीर्वाद दें।‘ शेयर की गई पहली तस्वीर में अभिनेता इकरा को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि शाहरान उनके करीब खड़े हैं और वे सभी एक साथ पोज दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में संजय, मान्यता और उनके बच्चे स्कूटर पर बैठकर तस्वीर के लिए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता 21 अक्टूबर, 2010 को जुड़वां बच्चों शाहरान और इकरा के पेरेंट्स बने थे। इस बीच पेशेवर काम की बात करें, तो संजय दत्त पिछले साल 2023 की तमिल फिल्म ‘लियो’ में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। संजय दत्त की आगामी प्रोजेक्ट पर नजर डालें, तो उनकी झोली में ‘डबल स्मार्ट’, ‘बाप’ और ‘केडी- द डेविल’ जैसी फिल्में हैं। संजय दत्त की पत्नी मान्यता का बिजनेस दुबई में है और वह दोनों बच्चों के साथ वहीं पर रहती हैं। मान्यता अक्सर बच्चों के साथ मुंबई आती रहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त ने बच्चों के भारत आने को लेकर कहा था ‘वे बिल्कुल यहां हो सकते थे, लेकिन मैं देखता हूं कि उन्हें वहां अच्छा लग रहा है। उन्हें अपना स्कूल और वहां पर मजा आ रहा है। मेरी पत्नी का काम भी वहीं पर है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति