गोहाना में पेट्रोल पंप का सेल्समैन 18.82 लाख रुपये का गबन कर हुआ फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

गोहाना
गोहाना के आहुलाना गांव स्थित चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन पर गबन का आरोप है। कार्यरत सेल्समैन 18.82 लाख रुपये का गबन कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पेट्रोल पंप प्रबंधक ने हिसाब का मिलान किया तो हुआ खुलासा
गोहाना के आहुलाना गांव स्थित चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल के सरकारी पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक सेल्समैन द्वारा 18.82 लाख रुपये के गबन करने का मामला सामने आया है पेट्रोल पंप प्रबंधक ने सितंबर माह के हिसाब का मिलान किया तो खुलासा हुआ। प्रबंधक ने आरोपी सेल्समैन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रबंधक के बयान पर सेल्समैन के खिलाफ विभिन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच कर रहे गोहाना के एसीपी ऋषिकांत ने बताया आहुलाना गांव स्थित चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल के सरकारी पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक सेल्समैन द्वारा 18.82 लाख रुपये के गबन करने का मामला सामने आया है संबंधित अधिकारी ने  पुलिस में दी शिकायत में बताया कि गांव आहुलाना निवासी अमित कुमार पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समैन कार्यरत था। आरोपित का काम पेट्रोल और डीजल की बिक्री से प्राप्त राशि को मिल के साथ लगे बैंक खाते में जमा कराना था जब सितंबर माह की बिक्री और बैंक खाते का मिलान किया गया तो पता चला कि पेट्रोल की बिक्री से 6 लाख 51 हजार 231 रुपये और डीजल की बिक्री से 12 लाख 31 हजार 81 रुपये बैंक खाते में जमा नहीं कराए गए हैं। कुल 18 लाख 82 हजार 312 रुपये का गबन हुआ है। सेल्समैन अमित कुमार 18 अक्टूबर से पेट्रोल पंप पर नहीं आया और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। प्रबंधक की शिकायत पर आरोपी सेल्समैन के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति