अमृत 2.0 मिशन अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में भू-जल संसाधनों के प्रबंधन पर कार्यशाला

भोपाल
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अमृत परियोजना के अन्तर्गत भोपाल के पर्यावरण परिसर स्थित “एप्को’’ में शहरी क्षेत्रों में भू-जल संसाधनों के प्रबंधन और संरक्षण विषय पर 22 अक्टूबर मंगलवार को प्रात: 11 बजे कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला अमृत 2.0 मिशन के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।

कार्यशाला का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में भू-जल संसाधनों के प्रबंधन और संरक्षण पर विचार करना है। कार्यशाला में आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री भरत यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में वक्ता के तौर पर प्रमुख अभियंता‌श्री प्रदीप मिश्रा, कार्यपालन यंत्री श्री रवि चतुर्वेदी और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। साथ ही जल विशेषज्ञ, नीति निर्माताओं का “शहरी जल संसाधन प्रबंधन’’ विषय पर उद्बोधन होगा।

कार्यशाला में 418 नगरीय निकायों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। यह कार्यशाला जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और जल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यशाला के निष्कर्षों से शहरी जल सुरक्षा को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति