बैगा, भारिया एवं सहरिया जनजातियों के घर हो रहे रौशन

भोपाल
प्रदेश में तीन विशेष रूप से कमजोर व पिछड़ी जनजातियां (पीवीटीजी) बैगा, भारिया एवं सहरिया निवास करती हैं। इन पीवीटीजी परिवारों के समग्र कल्याण के लिये भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) योजना चलाई जा रही है। इस योजना में प्रदेश की सभी पीवीटीजी बसाहटों को चरणबद्ध रूप से रौशन किया जा रहा है। इसके लिये पीएम जन-मन के तहत ही 'हर घर बिजली योजना' के अन्तर्गत तीन चरणों में 29 हजार 14 बसाहटों में रहने वाले सभी पीवीटीजी परिवारों के घरों को रौशन करने का लक्ष्य तय किया गया है। पहले चरण में 10 हजार 952 बसाहटों में बिजली कनेक्शन मंजूर किये गये थे। दूसरे चरण 16 हजार 404 बसाहटों में कनेक्शन स्वीकृत किये गये। तीसरे चरण में 1 हजार 658 बसाहटों में बिजली कनेक्शन को मंजूरी दी गई। सभी पात्र व चिन्हित पीवीटीजी परिवारों को तीन चरणों में बिजली कनेक्शन देकर लक्ष्य पूर्ति के लिये तेजी से कार्यवाही की जा रही है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा अब तक 3 हजार 240 पीवीटीजी बसाहटों एवं पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा 5 हजार 147 पीवीटीजी बसाहटों, इस प्रकार कुल 8 हजार 387 पीवीटीजी बसाहटों में बिजली कनेक्शन प्रदान कर दिये गये हैं। पहला चरण 31 अगस्त 2024 को पूरा हो चुका है। दूसरा और तीसरा चरण 31 दिसम्बर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

1.56 लाख परिवारों को नल कनेक्शन भी दिये गये
पीएम जन-मन के तहत 'हर घर नल से जल' योजना के तहत शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिये भी भारत सरकार एवं राज्य सरकार संकल्पित है। इस योजना के अंतर्गत 3 लाख 15 हजार 82 पीवीटीजी परिवारों को चिन्हित किया गया था। इन लक्षित परिवारों में से अब तक 1 लाख 56 हजार 692 पीवीटीजी परिवारों के घरों में घरेलू नल कनेक्शन देकर इनके घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जा रही है। शेष परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने के लिये सरकार मिशन मोड पर काम कर रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति