मार्क मोबियस ने की रतन टाटा की तारीफ, कहा- टाटा ग्रुप देश का सबसे बेहतर कारोबारी ग्रुप है

नई दिल्ली
वैश्विक निवेशक मार्क मोबियस की ओर से सोमवार को कहा गया कि टाटा ग्रुप देश का सबसे बेहतर कारोबारी ग्रुप है। साथ ही उन्होंने बताया कि वह कुछ वर्षों पहले रतन टाटा से मिले थे। वे दिग्गज भारतीय कारोबारी होने के बाद भी विनम्र थे। 'एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024' में मोबियन ने अपने निवेश मंत्रा पर बात करते हुए आगे कहा कि वह निवेश के दौरान कंपनी में रिटर्न-ऑन-इक्विटी, डेट-टू-इक्विटी और मैनेजमेंट की क्वालिटी देखते हैं।

वहीं, उन्होंने आगे कहा कि वह निवेश के दौरान प्राइस-टू-अर्निंग (पीई) रेश्यो को ज्यादा महत्व नहीं देते हैं, क्योंकि यह कंपनी के पुराने प्रदर्शन को दिखाता है।
मोबियस ने कहा कि भारत आने वाले समय में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक लीडर बनने जा रहा है। इसकी वजह भारत में मांग, अच्छी अर्थव्यवस्था और एक मजबूत सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम होना है। दिग्गज निवेशक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटलीकरण कार्यक्रम का लाभ सभी लोगों को मिला है। यह उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) से टैक्स सिस्टम का एकीकरण किया है, जो कि एक बहुत बड़ा बदलाव है। मोबियस ने युवा निवेशकों को सलाह देते हुए कहा कि कभी भी बाजार में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। आपको बाजार को अच्छे से समझना चाहिए और तर्क के आधार पर चुने हुए शेयरों में निवेश करना चाहिए।

मोबियस ने जोर देते हुए कहा कि अगर देश को समृद्ध बनाना है तो बाजार आधारित अर्थव्यवस्था बनानी होगी। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान भी जानते हैं कि किसी भी देश में पैसा कमाने के लिए बाजार आधारित अर्थव्यवस्था होना जरूरी है। बाजार अर्थव्यवस्था के लिए आपको पूंजी जुटाने के लिए शेयर बाजारों की आवश्यकता होती है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति