त्योहारी सीजन शुरू: अब कुशीनगर एक्सप्रेस में नो रूम, कई ट्रेनों में 50 से अधिक वेटिंग

भोपाल
त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। आरक्षित टिकट काउंटर में भी यात्रियों की लंबी कतार लग रही है। सबसे अधिक वेटिंग बिहार, यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य क्षेत्रों के प्रांतों की ओर जाने वाली ट्रेनों में है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग आ रही है।

यह वेटिंग लिस्ट नवंबर के दूसरे सप्ताह तक जारी रहेगी। नवंबर के पहले सप्ताह में दीपावली तो इसके बाद छठ पर्व आएगा। इसके चलते सभी ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट आ रही है। भोपाल से पटना जाने वाली कई ट्रेनों नाे रूम बता रहा है। वहीं रायपुर जाने वाली ट्रेनों में लगभग 100 वेटिंग चल रही है। दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग आ रही है।

शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस में 300 से अधिक सीटें खाली
भोपाल से दिल्ली 12001 शताब्दी एक्सप्रेस में सीटें खाली हैं। इसमें सीसी श्रेणी में 369 और ईसी श्रेणी में 30 से अधिक सीट है।

आरकेएमपी से हजरत निजामुद्दीन जाने वाले 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस के सीसी श्रेणी में 580 सीट और ईसी श्रेणी में 34 सीट खाली है।
 

भोपाल से गाेरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में शयनश्रेणी में वेटिंग 30 अक्टूबर तक

    ट्रेन – 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस – रिग्रेट
    ट्रेन – 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस – 30 वेटिंग
    ट्रेन – 20103 एलटीटी गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस – 38 वेटिंग
    ट्रेन – 01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल – 40

भोपाल से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में शयनश्रेणी में वेटिंग 30 अक्टूबर तक

    ट्रेन – 12155 भोपाल एक्सप्रेस – 45 वेटिंग
    ट्रेन – 12625 केरला सुपरफास्ट एक्सप्रेस – 25 वेटिंग
    ट्रेन – समता एक्सप्रेस – 34 वेटिंग
    ट्रेन – मालवा एक्सप्रेस – रिग्रेट

भोपाल से पटना की ओर जाने वाली ट्रेनों में शयनश्रेणी में वेटिंग 30 अक्टूबर तक

    ट्रेन – 09063 उधना दानापुर स्पेशल – 281 वेटिंग
    ट्रेन – 19483 अहमदाबार बरौनी एक्सप्रेस – रिग्रेट
    ट्रेन – 19313 इंदौर पटना एक्सप्रेस – 55 वेटिंग

भोपाल से रायपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में शयनश्रेणी में वेटिंग 30 अक्टूबर तक

    ट्रेन – 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस – 85 वेटिंग
    ट्रेन – 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस – 53 वेटिंग
    ट्रेन – 12410 गोडवाना एक्सप्रेस – 30 वेटिंग

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति