ऐसे करें ऑनलाइन इंटरव्यू की तैयारी

इंटरव्यू चाहे कैसा भी हो तैयारी जरूरी होती है। जब बात आती है ऑनलाइन इंटरव्यू की तो आपको कई तैयारियां करनी पड़ती हैं। ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए भी अच्छा दिखना जरूरी है। ऑनलाइन इंटरव्यू भी फेस-टू-फेस इंटरव्यू की तरह ही जरूरी है। इसके लिए ऑनलाइन इंटरव्यू के दौरान इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है…

आई कॉन्टैक्ट:- ऑनलाइन इंटरव्यू में भी आई कॉन्टेक्ट बनाए रखना जरूरी होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी आंखें कैमरे पर फोकस रखें। आप इधर-उधर या नीचे की ओर देखते हैं, तो इंटरव्यूअर को लगेगा कि आप कॉन्फिडेंट नहीं हैं।

ड्रेसिंग:- ऑनलाइन इंटरव्यू के दौरान ड्रेसिंग का भी ध्यान रखें। डार्क कलर के कपडे पहनें, लेकिन पैटर्न बोल्ड नहीं लगे। बेहतर यही रहेगा कि आपकी ड्रेसिंग सेंस सिंपल और क्लासी हो, जिससे आप कॉन्फिडेंट दिखें।

मेकअप जरूरी:- इंटरव्यू से पहले मेकअप जरूर करें, जिससे आप तरोताजा दिखें। हेयर स्टाइल पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। वहीं गर्ल्स को डार्क मेकअप करने से बचना चाहिए।

सही हो लाइटिंग:- लाइव इंटरव्यू के लिए आप कहीं भी हों, चाहे वह कॉफी शॉप का कॉर्नर हो, लाइब्रेरी या फिर अपार्टमेंट, लाइट की सही व्यवस्था जरूरी है। लाइट सीधे आप पर नहीं पड़नी चाहिए।

फोन रखें दूर:- इंटरव्यू के समय स्मार्टफोन हाथ में नहीं होना चाहिए। अगर रखते भी हैं, तो ई-मेल आदि चेक करने का प्रयास न करें। आपके ऐसा करने पर इंटरव्यूअर को लगेगा कि आप इंटरव्यू के दौरान किसी और से बात कर रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति