मनेंद्रगढ़ के जेल बिल्डिंग रोड पर चला सरकारी बुलडोजर, अतिक्रमण हुआ जमींदोज

मनेंद्रगढ़ के जेल बिल्डिंग रोड पर चला सरकारी बुलडोजर, अतिक्रमण हुआ जमींदोज

"मनेंद्रगढ़ के जेल बिल्डिंग रोड पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा सालों से जमा रखा था। प्रशासन ने आज इलाके को अतिक्रमण मुक्त करा लिया"

"शहर में जहां कहीं भी अवैध कब्जा किया जाएगा वहां पर एक्शन लिया जाएगा। हमने पहले उनको सूचना दे थी पर वो मकान खाली कर नहीं हटे जिसके बाद कार्रवाई की गई-लिंगराज, एसडीएम

 मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
शासन की जमीन पर कुछ लोगों ने सालों से जेल रोड इलाके में कब्जा जमा रखा था। प्रशासन की टीम लगातार कब्जाधारियों को जगह खाली करने के लिए कह रही थी। तमाम कोशिशों के बाद भी लोग कब्जा छोड़ने के तैयार नहीं थे। आखिरकार प्रशासन ने नोटिस और चेतावनी देने बाद सरकार जमीन पर किया गया कब्जा हटा दिया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।

जिन लोगों ने जमीन पर कब्जा किया था उन लोगों ने वहां पर पर अपने घर बना लिए थे। शासन की ओर से उनको कई बार हटने के लिए कहा गया। तमाम कोशिश के बाद भी वो कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं हुए।  जिसके बाद चैनपुर एसडीएम लिंगराज और तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस टीम के साथ बुलडोजर पहुंची। टीम ने एक एक कर सभी कब्जों को जमीदोज कर दिया। एसडीए ने कहा कि आगे भी आने वाले दिनों में अतिक्रमण पर एक्शन जारी रहेगा। एसडीएम और तहसीलदार ने लोगों को कहा कि सरकार जमीन पर कब्जा कर मकान बनाना गैरकानूनी है।

 प्रशासन की सख्ती के बाद अवैध कब्जा करने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। प्रसासन ने भी अतिक्रमण हटाने से पहले पूरी तैयारी कर ली थी। कब्जाधारी कोई हंगामा न खड़ा कर दें इससे निपटने के लिए भारी पुलिस भी तैनात कर दिया गया था।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति