छत्तीसगढ़-दुर्ग में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन और भांजे की मौत

दुर्ग.

जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में तीन लोगो की मौत हो गई। सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे सीएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों आक्रोशित हो गया है।

शव को उठाने नहीं दिया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मोटर साइकिल पर सवार होकर कचंदूर से बासीन जा रहे थे। इसी दौरान सीएम मेडिकल कॉलेज रोड पर मांडले ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दो साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी एक बाइक में सवार थे। हादसे के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में आक्रोशित होकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया है। इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम, मुआवजा समेत ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतकों में राजेश साहू 32 वर्ष उसकी बहन ऋतु साहू 28 वर्ष और 12 साल भांजा शामिल है। वहीं दो साल की भांजी की हालत नाजुक है। ये सभी कचान्दूर में बासीन जा रहे थे। इसी दौरान रामेश्वरम महादेव मंदिर के पास ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल घटना पर मौजूद है। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों भी पहुंचे है। जहां अक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास कर रहे हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति