पूर्व कप्तान केन विलियमसन भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर, कोच स्टीड ने बताया पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं

 पुणे

 भारत के खिलाफ 24 अक्टूबर से पुणे में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को करारा झटका लगा है। टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन दूसरे टेस्ट से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार की सुबह इसकी घोषणा की।

श्रीलंका दौरे पर हुए थे इंजर्ड
केन विलियमसन को हाल ही में खत्म हुई श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कमर में खिंचाव आ गया था, जिसके चलते वह बेंगलुरु में हुए पहले टेस्ट में भी नहीं खेल पाए थे। मुख्य कोच गैरी स्टीड ने फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि विलियमसन की रिकवरी प्रगति पर है, लेकिन वह अभी टेस्ट क्रिकेट की शारीरिक मांगों के लिए पर्याप्त रूप से फिट नहीं हैं।

कोई चांस नहीं लेना चाहती थी टीम
स्टीड ने बताया, 'केन सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन वह अभी भी 100% फिटनेस पर नहीं हैं। हमें उम्मीद है कि वह और सुधार दिखाएंगे और तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे।' न्यूजीलैंड टीम विलियमसन की रिकवरी को लेकर सतर्क रुख अपना रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए आवश्यक समय मिले। स्टीड ने कहा, 'हम उसे तैयार होने के लिए जितना संभव हो सके उतना समय देंगे, लेकिन निश्चित रूप से सतर्क रुख अपनाते रहेंगे।'

सीरीज 1-0 से आगे न्यूजीलैंड
विलियमसन की अनुपस्थिति कीवी टीम के लिए एक झटका है, जो बेंगलुरु में रोमांचक पहला टेस्ट जीतने के बाद तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रही है। न्यूजीलैंड का खेमा तीसरे टेस्ट में विलियमसन की उपलब्धता की उम्मीद लगाए बैठा था। टीम मैनेजमेंट उनकी रिकवरी पर करीबी नजर रख हुआ है। इस बीच, न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में 36 साल में भारतीय धरती पर पहली जीत हासिल कर इतिहास रच दिया था। आखिरी दिन 107 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवियों ने भारत को आठ विकेट से हराया था। रचिन रविंद्र (नाबाद 39) और विल यंग (नाबाद 48) ने मैच विनिंग 75 रन की साझेदारी की थी। जिससे मेहमान टीम को सीरीज में 1-0 की बढ़त मिल गई।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति