राजस्थान-अलवर में विधायक के बेटे और पूर्व एमएलए के समर्थकों में झड़प

अलवर.

बहरोड़ के मांडण क्षेत्र में बहरोड़ के विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के बेटे मोहित यादव और पूर्व विधायक बलजीत यादव के समर्थकों में झड़प हो गई। मामले की सूचना लगते ही मांडण पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी में सामने आया है कि दोनों ही क्षेत्र में एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। मांढन में दोनों की गाड़ियों का आमना-सामना हुआ।

बलजीत यादव के चालक ने मोहित यादव की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया। दोनों नेताओं के समर्थकों में मारपीट हो गई। उसके बाद मांडन पुलिस थाने में बीजेपी नेता मोहित यादव पहुंचे और मामला दर्ज कराने के लिए एफआईआर दर्ज कराई। बहरोड़ के वर्तमान विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव पर बलजीत यादव के विधायक रहने के दौरान अभद्र टिप्पणी और जसवंत सिंह यादव के बेटे पर जानलेवा हमला करवाने की रंजिश चली आ रही है। करीब तीन साल पहले बर्दोद के बाद बहरोड़ के पूर्व विद्यायक बलजीत यादव ने अपने समर्थकों से मोहित यादव पर जानलेवा हमला करवाया था, जिसके बाद बहरोड़ की राजनीति गरमा गई थी। रविवार की शाम को दोनों ही नेताओं के समर्थक आमने- सामने हो जाने के बाद राजनीति गरमा गई है। मांडन थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि रविवार शाम को बहरोड़ के भाजपा नेता मोहित यादव और पूर्व विधायक बलजीत के समर्थकों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पहुंच कर मामले की जानकारी ली। साथ ही घटना के दौरान मारपीट करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूरा मामला क्या है ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति