बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपहरण, पड़ोसी की सतर्कता से पकड़ाया आरोपी

ग्वालियर

घटना लोहिया बाजार में देर रात की है। बताया गया कि लोहिया बाजार में पीपल वाली गली थोराट की गोठ में रहने वाले टैक्सी ऑपरेटर की तीन साल की बच्ची रात को दरवाजे पर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। जब उसकी खोजबीन शुरू हुई तो बच्ची के घर के पड़ोस में स्थित दुकान पर बैठे कल्लू ने बताया कि उसने बच्ची को थोड़ी देर पहले पास में ही स्थित किराने की दुकान पर देखा था।

कल्लू को सन्देह भी हुआ था तो उसने पूछताछ भी की थी। युवक बच्ची को किराना दुकान से टॉफी दिला रहा था। इस पर कल्लू ने उसे टोका तो युवक ने बच्ची को टॉफी दिलाकर घर छोड़ने की बात कही थी। उसके बाद युवक बच्ची को उसके घर की तरफ ले जाते हुए भी गया, लेकिन बाद में चकमा देकर पतली गली से बच्ची को लेकर निकल गया। जब बच्ची की तलाश शुरू हुई तो कल्लू ने युवक का हुलिया बताया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को भी दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कल्लू को साथ लेकर युवक आरोपी की तलाश में जुट गए। सूचना जब अफसरों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। एडिशनल एसपी और थाना प्रभारी के नेतृत्व में दो और टीमों ने सर्चिंग शुरू की। कल्लू और वेदराम की टीम ने आरोपी को बच्ची को ले जाते अस्पताल रोड पर अंधेरे में दबोच लिया। आरोपी ने अपना नाम राधे उर्फ सचिन पुत्र ओम प्रकाश निवासी नाका चंद्रवदनी बताया। आरोपी पल्लेदारी का काम करता है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति