मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की शुरू बैठक, सदस्यों से मांगे सुझाव

जशपुर

छत्तीसगढ़ में साय सरकार के गठन के बाद आज जशपुर में पहली बार सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई है. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे हैं. बैठक की शुरुआत होते ही सीएम साय ने प्राधिकरण के सदस्यों से उनके सुझाव रखने को कहा. जिसके बाद एक सदस्य की मांग पर उन्होंने सरगुजा जिले में गन्ना उत्पादन के घटते रकबे पर चिंता जाहिर की और गन्ना उत्पादन बढ़ाने का प्रयास करने के निर्देश दिए.

सदस्य ने बैठक में बताया कि लुण्ड्रा में सब्जी की बहुत खेती होती है. लेकिन लोग निजी बाजार से महंगे में पौधे खरीदते हैं. इस समस्या को सुनकर सीएम साय ने सरकारी स्तर पर नर्सरी लगाकर सस्ते में पौधे उपलब्ध कराने की बात कही. उन्होंने बंद नर्सरी को शुरू करने के निर्देश दिए. साथ ही सदस्यों को उनकी मांग के सन्दर्भ में पत्र प्रस्ताव देने की भी बात कही है.

इस बैठक में सीएम साय ने प्राधिकरण अंतर्गत नए काम जनप्रतिनिधियों से सलाह लेकर स्वीकृत करने के निर्देश दिए. इसके अलावा पुराने काम, जो अभी तक प्रारंभ नहीं हुए हैं, उन्हें निरस्त करने के भी निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा कि छोटे छोटे काम को जल्द पूरा करें. कार्य पूर्ण होने में विलंब नहीं होना चाहिए.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति