हरियाणा : प्रतिबंधित पटाखा बेचने पर करनाल के गोदाम मालिकों पर कार्रवाई

करनाल
 हरियाणा के करनाल जिले में दीपावली में पटाखों से होने वाले प्रदूषण को लेकर प्रशासन सतर्क है। ग्रीन पटाखा नहीं रखने के लिए जिले के कुछ गोदामों पर कार्रवाई करते हुए उसको सील कर दिया गया है।

दीपावली के नजदीक आते ही करनाल में पुलिस और प्रशासन अमला एक्शन मोड में आ गया है। ग्रीन पटाखे नहीं रखने के आरोप में कुछ गोदामों पर कार्रवाई हुई है। जिले में प्रशासन ने इसके लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है, जो पुलिस के साथ संयुक्त रूप से मौके पर जाकर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में करनाल के कुछ पटाखा गोदामों पर ग्रीन पटाखा नहीं रखने के कारण कार्रवाई हुई है।

कार्रवाई कर रही टीम के एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि सभी पटाखा बेचने वालों को एक ही संदेश है कि वो प्रतिबंधित पटाखों को नहीं बेचे। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर प्रतिबंधित पटाखों को बेचा जाएगा, तो प्रशासन उसपर कठोर से कठोर कार्रवाई करेगा। उन्होंने आगे और भी पटाखा गोदामों पर कार्रवाई होने की बात कही है।

वहीं छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पटाखा गोदामों पर छापेमारी की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

बता दें कि पटाखा फैक्ट्रियों पर ये कार्रवाई सोमवार रात को हुई है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने पहुंचकर पटाखों की जांच की और प्रतिबंधित पटाखे पाए जाने पर फैक्ट्री को सील कर दिया।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान पूरा पटाखा गोदाम सील नहीं किया गया है, सिर्फ छोटा हिस्सा ही सील हुआ है। अन्य पटाखा विक्रेताओं को खास चेतावनी भी दी गई है कि अगर प्रतिबंधित पटाखे बेचते हुए पाए जाते हैं, तो उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति