हाईकोर्ट के आदेश के बाद रवि परमार एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए फार्म भरने पहुंचे

भोपाल

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष और नर्सिंग घोटाले के व्हिसलब्लोअर रवि परमार ने आज मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) पहुंच कर एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी की यह कदम हाईकोर्ट के आदेश के बाद उठाया गया , जिसमें परमार को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई थी , भले ही उनके खिलाफ राजनीति से प्रेरित आपराधिक मामले दर्ज थे ।

फॉर्म के लिए आवेदन करने के बाद रवि परमार ने कहा , "मैं माननीय उच्च न्यायालय का आभारी हूं जिसने मेरे शिक्षा के अधिकार की रक्षा की आज का दिन मेरे लिए और उन सभी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"

वहीं, रवि परमार ने अपने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय का भी विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके पक्ष को न्यायालय के समक्ष मजबूती से रखा मैं अपने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय जी का आभार व्यक्त करता हूँ, जिनकी मेहनत और प्रयासों से मुझे न्याय मिला ।

हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर 2024 को रवि परमार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी थी, जिसके तहत उन्होंने फिजिकल फॉर्म जमा कर अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। रवि परमार ने यह भी कहा कि वे छात्रों और युवाओं के अधिकारों के लिए अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे ।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति