शेयर बाजार: 930 अंक गिरा Sensex, निफ्टी में 310 अंक की गिरावट, डूबे 8.51 लाख करोड़

नई दिल्‍ली ,

शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली है. BSE Sensex 930 अंक टूटकर  80,220 पर बंद हुआ , जबकि निफ्टी 50 इंडेक्‍स में 310 अंक या 1.25% की गिरावट आई है और यह 24,472 लेवल पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी बैंक भी 700 अंकों से ज्‍यादा टूट गया. बीएसई सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों में से ICICI बैंक के शेयर ग्रीन जोन में थे. बाकी के सभी 29 शेयर रेट अलर्ट पर कारोबार कर रहे थे. इन शेयरों में से सबसे ज्‍यादा गिरावट महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों (M&M Share) में 3.29 प्रतिशत की आई है.

JSW Steel, बजाज फाइनेंस, एल एंड टी, मारुति सुजुकी, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, SBI जैसे शेयरों में करीब 3 फीसदी तक की गिरावट आई है. NSE के 2,825 शेयरों में से 299 शेयर उछाल पर थे, जबकि 2,466 शेयर भारी गिरावट पर रहे. 60 शेयर अनचेंज रहे. 48 शेयरों ने 52 सप्‍ताह का नया हाई लगाया है, जबकि 150 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर थे. 49 शेयर अपर सर्किट और 309 शेयर लोअर सर्किट पर रहे.

इन सेक्‍टर्स में बड़ी गिरावट
आज निफ्टी बैंक से लेकर हेल्‍थ सेक्‍टर्स तक के स्‍टॉक में भंयकर गिरावट देखी जा रही है. पीएसयू बैंक में 4.47    फीसदी की कमी आई है. स्‍मॉलकैप और मिडकैप में ये गिरावट और गंभीर है. बीएसई स्‍मॉलकैप 2,186.12 अंक टूटा है जबकि BSE Midcap में 1,214.83 अंक की गिरावट आई है.

बिखर गए ये 10 स्‍टॉक
वर्धमान होल्डिंग्‍स के शेयर आज 14.22% टूटकर 4,549.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए.
GRSE के शेयर 12.34% टूटकर 1581.65 रुपये पर थे.
अंबर इंटरप्राइजेज इंडिया के शेयर 11.31% टूटकर 5,627.05 रुपये पर बंद हुए.
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर भी 11 फीसदी गिरकर 457.50 पर बंद हुए.
मझगांव डॉक शिपयार्ड के शेयर आज 10 फीसदी टूटकर 4206 रुपये बंद हुए.
सुप्रीम इंडस्‍ट्रीज के शेयर 10.48 फीसदी गिरकर 4,485 रुपये पर बंद हुए.
मैंगलोर रिफाइनरी के शेयर 7 प्रतिशत टूटकर 147 रुपये पर बंद हुए थे.
एसजेवीएन के शेयर भी 7 फीसदी गिर गए. एनएलसी इंडिया के शेयर 6.77 फीसदी गिर गए.
वहीं पीएनबी के शेयर भी 7 फीसदी टूटकर 95 रुपये पर बंद हुए थे.

निवेशकों के 8.51 लाख करोड़ डूबे
शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के कारण निवेशकों के वेल्‍थ को भारी नुकसान हुआ है. ज्‍यादातर निवेशकों के पोर्टफोलियो रेड जोन में हैं. वही बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4,53,65,023.74 करोड़ रुपये से 8.51 लाख करोड़ रुपये घटकर 4,45,13,502 करोड़ रुपये रह गया है.

  • admin

    Related Posts

    आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

    मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

    सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

     नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति