गैंगस्टर अमन साहू को लेकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, लारेंस बिश्नोई गैंग से नहीं है कोई सीधा कनेक्शन

रायपुर

 गैंगस्टर अमन साहू को लेकर रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने बड़ा राजफाश किया है। उनका कहना है कि जांच में यह साफ हो गया है कि उसका अंतराष्ट्रीय गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग से सीधे कोई कनेक्शन नहीं है, हालांकि कुछ शूटर जरूर दोनों गैंग के लिए काम करते है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएसपी संतोष सिंह ने कहा कि आरोपियों के कार्य करने के तरीके का पता करने की कोशिश कर रहे हैं। अमन साहू के साथ गैंग की महिला सदस्य समेत 12 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब अमन को दोबारा रिमांड पर लेकर तेलीबांधा शूटआउट मामले में पूछताछ होगी। शूट आउट को झारखंड के अमनदीप वाल्मीकि गिरोह ने अंजाम दिया था।

एक हफ्ते पहले लाया गया है रायपुर अमन साहू
झारखंड के सरायकेला जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को कोर्ट से जारी प्रोडक्शन वांरट पर पिछसे हफ्ते सोमवार 14 अक्टूबर की रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रायपुर लाया गया था। रायपुर पहुंचने के बाद उसे सीधे क्राइम ब्रांच के आफिस में रखा गया, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

रंगदारी वसूलने कराई थी फायरिंग
पुलिस के मुताबिक अमन साहू ने छत्तीसगढ़ की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी पीआरए ग्रुप के डायरेक्टर प्रहलाद राय अग्रवाल से रंगदारी वसूलने डराने के इरादे से दफ्तर के बाहर फायरिंग कराई थी। हालांकि पूछताछ में अमन ने इस फायरिंग में अपना हाथ होने से साफ इंकार कर दिया था।

मामले में झारखंड से दो और हरियाणा के सिरसा से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि अभी मुख्य शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अफसरों का कहना है कि मुख्य शूटर के काफी करीब पुलिस पहुंच गई है। उसकी किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती है।

गैंगस्टर अमन साहू आज कोर्ट में होगा पेश
झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू को प्रोडेक्शन वारंट पर दोबारा रिमांड पर लेने तेलीबांधा पुलिस की ओर से सोमवार को सीजीएम कोर्ट में आवेदन लगाया गया। कोर्ट ने मंगलवार 22 अक्टूबर को अमन साहू को पेश करने का आदेश दिया है।

पुलिस के मुताबिक 13 जुलाई को दिनदहा़ड़े तेलीबांधा रिंगरोड स्थित पीआर ग्रुप के आफिस के बाहर शूटआउट मामले में अमन साहू की गिरफ्तारी करने के साथ ही पूछताछ करने सात दिन की रिमांड पर लेने आवेदन पेश किया जायेगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति