ऑटो सवार महिला का पर्स उड़ाने वाली नागपुर की दो महिलाएं चढ़ी पुलिस के हत्थे

रायपुर

दिवाली के पहले चोरी की वारदात को अंजाम देने आई नागपुर के गिरोह की दो महिला उठाईगिरी पुलिस के हत्थे चढ़ गईं। यह घटना लाखेनगर क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने आरोपी महिलाओं को दबोचा। दरअसल, एक ऑटो रिक्शा में सवार एक महिला यात्री का आरोपित महिलाओं ने पांच हजार रुपये से भरा पर्स पार कर दिया था। दूसरे ऑटो चालक की सजगता ने इस वारदात को उजागर किया, जिसने पीड़िता को सूचना दी।

शिव वाटिका, अश्वनीनगर निवासी अनिता देवांगन (56) सोमवार की दोपहर 3:30 बजे टिकरापारा गई थीं। वहां से उनकी बहन दुर्गा देवांगन ने उन्हें बूढ़ेश्वर मंदिर तक छोड़ दिया और लौट गईं। बूढ़ेश्वर चौक से अनिता एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर अश्वनीनगर जाने लगीं, जिसमें पहले से दो पुरुष बैठे थे।

ऑटो में महिला यात्रियों को बनाती हैं शिकार
मंगल होटल के पास दो महिलाएं लाखेनगर जाने का बहाना बनाकर अनिता के करीब बैठ गईं। लेकिन उन्होंने लाखेनगर में उतरने के बजाय अश्वनीनगर के पास उतरने का निर्णय लिया। इसी दौरान, एक अन्य ऑटो चालक ने अनिता को चेतावनी दी कि, "मैडम, आप अपना पर्स चेक कर लीजिए, अभी जो महिलाएं ऑटो से उतरी हैं, वे उठाईगीर है।"

अनिता ने तुरंत अपना बैग खोला और देखा कि पांच हजार रुपये से भरा उनका पर्स गायब था। इस बीच, दोनों महिलाएं भी वहां से जा चुकी थीं। ऑटो चालक और अनिता ने आसपास महिलाओं की तलाश की, तो वे एक किराना दुकान में दिखीं। चालक की मदद से अनिता ने दोनों महिलाओं को पकड़कर पूछताछ की, लेकिन वे पर्स चोरी करने से इंकार करती रहीं।

पीड़िता ने बुला लिया पुलिस
इस दौरान, ऑटो चालक ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। अनिता ने दोनों महिलाओं की तलाशी ली, तो उनके थैले में गायब पर्स पाया गया। पुलिस टीम ने दोनों महिलाओं को पुरानी बस्ती पुलिस थाने ले जाकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की गई महिलाएं महाराष्ट्र के नागपुर जिले के ग्राम कन्हान की हीराबाई खन्ना गायकवाड (40) और केसर कैलाश लोंढे (45) हैं।

पुलिस ने इस मामले में चोरी का केस दर्ज किया है। पूछताछ में दोनों ने पर्स चुराने की बात स्वीकार कर ली और बताया कि वे शहर के विभिन्न भीड़-भाड़ वाले इलाकों में उठाईगिरी और चोरी की घटनाएं अंजाम देने के लिए आई थीं। पुलिस उनके गिरोह से जुड़े अन्य महिलाओं और पुरुषों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति