राजस्थान-केकड़ी कलेक्टर को में उद्यमियों ने सौंपे 1000 करोड़ के सहमति पत्र

केकड़ी.

केकड़ी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन संस्थान एवं लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को यहां रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एसोसिएशन भवन में राजस्थान राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट 2024 को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर श्वेता चौहान, रीको के गुरदीप सिंह, उपखंड अधिकारी सुभाषचन्द्र हेमानी, मंडी सचिव उमेश शर्मा, जिला उद्योग केंद्र टोंक के कुलदीप बड़सर सहित अन्य अधिकारी एवं अतिथि मौजूद रहे।

इस दौरान जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि केकड़ी के सापण्दा रोड पर 250 बीघा का नया रीको औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का एक प्रस्ताव नगर परिषद की ओर से स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भिजवाया गया है। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने इन्वेस्टमेंट समिट के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा अधिक से अधिक निवेश के लिए प्रेरित किया। इंडस्ट्रियल एसोसिएशन संस्थान एवं लघु उद्योग भारती केकड़ी के अध्यक्ष अनिल मित्तल ने बताया कि आपसी चर्चा के बाद केकड़ी के उद्योगपतियों, मंडी व्यापारियों एवं खुदरा व्यापारियों ने निवेश की सहमति जताते हुए लगभग 1000 करोड़ रुपये के कुल 172 एमओयू के सहमति पत्र जिला कलेक्टर को सौंपे गए हैं। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि नया रीको क्षेत्र विकसित होने के बाद केकड़ी के औद्योगिक विकास में तेजी आएगी। शुरुआत में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन संस्थान एवं लघु उद्योग भारती की ओर से जिला कलेक्टर सहित अन्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर प्रमुख उद्योगपति शिवरतन मूंदड़ा, बृजेश पारीक, महेश मंत्री, राजकुमार राठी, आशीष जैन अजगरा, अंकित जैन, शिवकुमार बियानी, निरंजन तोषनीवाल, गौतम कर्णावट, अमित पारीक, सुमित काबरा, नरेंद्र कोडवानी, राकेश शर्मा, हरिप्रकाश हेड़ा, पुनीत बजाज, मुकेश गदिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष सिंहल ने किया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति