राहत :भोपाल और इंदौर में 35 में बेच रही सरकार, महंगाई में लोगों को शुकुन

 भोपाल

 दाल और सब्जी की बढ़ती कीमतों ने हर किसी को परेशान कर रखा है। राजधानी भोपाल में टमाटर 100 रुपए और प्याज 60 रुपए किलो तक बिक रही है। आमजन को इस महंगाई से राहत देने नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF) ने सस्ते दाम पर प्याज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। अरेरा हिल्स, 10 नंबर मार्केट और एमपी नगर समेत कई जगह स्टॉल लगाकर 35 रुपए किलो किलो बेची जा रही है।

दरअसल नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ने किसानों से प्याज खरीदी है, जिसे अब सस्ते दाम पर बेचा जा रहा है। शाखा प्रबंधक अपर्णा सिंह के मुताबिक, इंदौर-भोपाल में शुरुआत कर दी है। जल्द ही अन्य शहरों में भी सस्ते दाम पर प्याज उपलब्ध कराई जाएगी। रेट घटने तक यह प्याज बेची जाएगी। गत वर्ष 25 रुपए किलो में बेची गई थी।

भोपाल के इन इलाकों में सस्ती प्याज
नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ने भोपाल के अरेरा हिल्स, 10 नंबर मार्केट और एमपी नगर सहित 5 जगह स्टॉल लगाए हैं। 11 नंबर बस स्टाप के पास अरेरा कॉलोनी स्थित ऑफिस के सामने भी स्टॉल लगाया है। यहां वैन के जरिए प्याज पहुंचाया जा रहा है। सुबह से शाम तक प्याज बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। इसके अलावा इंदौर और भोपाल में चलित स्टॉल भी लगाए गए हैं। जो अलग अलग इलाकों में घूमकर लोगों को सस्ती प्याज उपलब्ध करा रहे हैं।

आटा-दाल भी सस्ते दाम पर
नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन इंदौर भोपाल के बाद जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन भी सस्ती प्याज बेचेगा। प्याज के अलावा गेहूं, चना और तुअर दाल भी सस्ते दाम पर बेची जाती है। गत वर्ष गेहूं का आटा 27.50 रुपए किलो पर बेचा गया। चना और तुअर की दाल भी बेची थी। इस वर्ष अभी प्याज ही बिक रही है।

बाजार में गोभी-टमाटर 100 रुपए किलो
भोपाल में प्याज-टमाटर ही नहीं बल्कि, आलू-गोभी सहित लगभग हर सब्जी महंगी है। रिटेल में आलू 30 से 40 रुपए किलो तक बिकती है। जबकि टमाटर 100 रुपए किलो है। प्याज से 50 से 60 रुपए और फूल गोभी 80 से 100 रुपए किलो बिक रही है। शिमला मिर्च, लौकी और बैंगन सहित हरी सब्जियों के दाम भी गत वर्ष की तुलना में काफी अधिक है। 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति