भारत ब्रांड का सस्ता आटा-चावल बेचने डीमार्ट और दूसरी रिटेल चेन से सरकार की होगी बातचीत

नई दिल्ली
 सरकार महंगाई पर लगाम लगाने के लिए भारत ब्रांड का आटा, चावल और दाल रिटेल चेन के जरिए बेचने पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए सरकार मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल से बातचीत कर रही है। हालांकि आम चुनावों के दौरान कीमतों में स्थिरता लाने के लिए भारत ब्रांड के उत्पादों को रिलायंस के जियोमार्ट, ऐमजॉन और बिगबास्केट सहित ई-कॉमर्स फर्मों के साथ पहले भी अल्पकालिक व्यवस्थाएं की गई हैं। लेकिन यह पहली बार है कि सरकार अपने बफर स्टॉक से खाद्य उत्पादों को रियायती कीमतों पर बेचने के लिए एक निजी खुदरा विक्रेता के साथ दीर्घकालिक व्यवस्था पर विचार कर रही है।

सूत्र ने बताया कि सरकार इसी तरह की व्यवस्था के लिए खुदरा श्रृंखला डीमार्ट और अन्य किराना खुदरा विक्रेताओं के साथ भी बातचीत शुरू करने पर विचार कर रही है। रिलायंस ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की, जबकि डीमार्ट की मूल कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने टिप्पणी के लिए भेजे ईमेल का तुरंत जवाब नहीं दिया। भारत ब्रांड के तहत सरकार रियायती कीमत पर खाद्यान्न और अन्य आवश्यक वस्तुएं लोगों को उपलब्ध कराती है।

रिलायंस के स्टोर

सरकार ने 2023 में लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए भारत आटा, भारत दाल और भारत चावल लॉन्च किया था। यह योजना खासकर उन लोगों के लिए है जो गरीबी रेखा से नीचे नहीं हैं। इसलिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त अनाज के पात्र नहीं हैं। भारत-ब्रांडेड उत्पाद वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ और नेफेड द्वारा अपने आउटलेट और मोबाइल स्टोर सहित केंद्रीय भंडार के माध्यम से बेचे जाते हैं।

सूत्र ने बताया कि एक बड़े खुदरा विक्रेता के साथ गठजोड़ करने से भारत ब्रांड के उत्पादों की पहुंच बढ़ेगी, जिससे वे अधिक लोगों तक पहुंच सकेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा कंपनी रिलायंस रिटेल देश में 2,700 से अधिक किराना स्टोर संचालित करती है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार इन स्टोर्स में ताजे फल और सब्जियां, डेयरी और अनाज से लेकर मसाले, प्रसंस्कृत खाद्य और पेय पदार्थ और घरेलू और व्यक्तिगत देखभाल उत्पाद बेचे जाते हैं।

बढ़ गई कीमत

इस बीच सरकार ने भारत ब्रांड आटा, चावल और दाल की कीमतों में इजाफा किया है। सूत्रों के मुताबिक 10 किलो का भारत आटा अब 300 रुपये में मिलेगा जबकि 10 किलो भारत चावल की कीमत 340 रुपये होगी। इसी तरह चना दाल की कीमत भी बढ़ा दी गई है। पहले 10 किलो आटे की कीमत 275 रुपये थी जबकि 10 किलो चावल 290 रुपये में मिलता था। इसी तरह भारत ब्रांड की एक किलो चना दाल 60 रुपये में मिलती थी। इसी कीमत अब 70 रुपये कर दी गई है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति