‘दंगल फिल्म ने 2000 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन मेरे परिवार को 1 करोड़ ही मिले’

मुंबई

पूर्व महिला पहलवान बबीता फोगाट ने एक बड़ा दावा दंगल फिल्म को लेकर किया है, जो उनके और उनके परिवार के ऊपर बनी। इस फिल्म का मुख्य किरदार सुपरस्टार आमिर खान ने निभाया था। इस फिल्म में गीता और बबीता की उपलब्धियों का भी जिक्र है। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी और करीब 2000 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2016 में रिलीज हुई ये सुपरहिट फिल्म के लिए फोगाट परिवार को सिर्फ एक करोड़ रुपये ही मिले। इसका खुलासा खुद पहलवान बबीता फोगाट ने किया है।

बबीता फोगाट ने इंटरव्यू में जब ये बताया कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ रुपये कमाए और उसमें से एक करोड़ रुपये ही फोगाट फैमिली को मिले तो ये जानकर एंकर हैरान रह गया। इस बातचीत के दौरान एंकर ने इस चीज की पुष्टि करनी चाहिए कि क्या 2000 करोड़ रुपये दंगल ने कमाए और उसमें से फोगाट परिवार को सिर्फ एक करोड़ रुपये मिले? इसके जवाब में पहलावन से राजनीति में आईं बबीता ने कहा कि जी हां ये सच है।

इसके अलावा, जब उनसे पूछा गया कि क्या इससे उन्हें निराशा हुई, तो बबीता ने अपने पिता महावीर फोगाट द्वारा सिखाए गए मूल्यों को दर्शाते हुए एक शालीन जवाब दिया। बबीता ने कहा, "नहीं, पापा ने एक चीज कही थी कि लोगों का प्यार और सम्मान चाहिए।" 23 दिसंबर 2016 को ये फिल्म रिलीज हुई थी। इसका डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया था, जिसमें आमिर खान ने ना केवल महावीर फोगाट की मुख्य भूमिका निभाई थी, बल्कि वे फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी थे। इसमें महावीर फोगाट की उस यात्रा को दर्शाया गया था कि कैसे उनके बेटा नहीं हुआ तो उन्होंने अपनी बेटियों को इस खेल में उतारा और देश को बड़ी स्पर्धाओं में मेडल दिलाए।

आपको बता दें, बबीता फोगाट का कुश्ती करियर शानदार रहा है। उन्होंने 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता और 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। साल 2012 में उन्होंने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन मेडल नहीं मिला। 2019 में बबीता ने पेशेवर कुश्ती को अलविदा कहा और राजनीति में कदम रखा।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति