जबलपुर में डॉक्टर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाई को कंधे में लगी गोली

जबलपुर
 संस्कारधानी जबलपुर में नकाबपोश बदमाशों ने मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। फायरिंग की घटना में डॉक्टर के साथ कार में सवार भाई को कंधे में गोली लगी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि फायरिंग में घायल 28 वर्षीय दीनू डोंगरे छिंदवाड़ा के गुलाबराम से सिविल जज की परीक्षा देने आया था। हालांकि अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलि मामले की जांच में जुटी है।

कार सीखने गया था युवक

दरअसल, डॉ रविशंकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पदस्थ हैं। वह अपने रिश्ते के भाई को कार सीखाने के लिए बाइपास पर गए थे। इसी दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर की कार पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कार पर हुए हमले में डॉक्टर के साथ उनकी कार में सवार रिश्ते के भाई को कंधे में गोली लगी है जो गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित गुलाबराम से सिविल जज की परीक्षा देने जबलपुर आए थे। अपने भाई 28 वर्षीय दीनू डोंगरे के साथ घूमने के लिए निकले थे। घूमते-घूमते डॉक्टर भाई को कार सिखाने के लिए भेड़ाघाट की तरफ पहुंचे थे। अचानक तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी कार पर 5 राउंड गोलियां चलाईं।

बाल-बाल बचे डॉक्टर

फायरिंग की घटना में दीनू घायल हो गया, जबकि डॉ. रविशंकर ने किसी तरह खुद को बचाया। दीनू को घायल अवस्था में लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। वही दीनू की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही भेड़ाघाट और धन्वंतरी नगर पुलिस थाना की टीमें, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत घटना स्थल का मुआयना किया और सबूत जुटाने की कोशिश की। हमलावरों की पहचान और उनके इरादों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश जारी है।

क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का पता चल सके। वहीं, पूरे मामले में बरगी सीएसपी सुनील नेमा ने कहा कि एक गोली चलने की घटना हुई है, जिसमें मेडिकल कॉलेज अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं शिशु रोग विशेषज्ञ की कार में चार राउंड फायरिंग की गई है। तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति