इंदौर में मानसिक विक्षिप्त महिला को देर रात में अकेला पाकर आरोपित ने किया दुष्कर्म

 इंदौर
 सदरबाजार थाना क्षेत्र की नीलकंठ कॉलोनी में सोमवार रात घूम रही मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए तो एक युवक महिला के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दिया।

युवक को मंगलवार रात पुलिस ने हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित युवक ने दुष्कर्म की घटना को कबूल कर लिया है। एडीसीपी जोन-1 के आलोक शर्मा ने बताया कि सोमवार रात को मानसिक रूप से विक्षिप्त 40 वर्षीय महिला नीलकंठ कॉलोनी में घूम रही थी।

महिला अर्धनग्न हालत में पुलिस को मिली

इस दौरान यहां से गुजर रहा सोनू सोनी निवासी जनता कॉलोनी महिला को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रात को महिला अर्धनग्न अवस्था में पुलिस को मिली। पुलिस पूछताछ में महिला जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद महिला का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

सीसीटीवी फुटेज में नजर आया आरोपित

इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में महिला घूमते हुए दिखी। अन्य फुटेज देखने पर आरोपित युवक महिला से बातचीत करते हुए दिखा। मंगलवार को आरोपित सोनू को हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज कर लिया। पूछताछ में सोनू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सोनू हम्माली का काम करता है।

अस्पतालकर्मी महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज

कनाड़िया पुलिस ने 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर राजेश रामेश्वर बारोड़ निवासी कनाड़िया के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। महिला निजी अस्पताल में नौकरी करती है। आरोपित राजेश की पत्नी का 2022 में देहांत हो चुका है। उसने महिला को शादी का झांसा दिया और एक फ्लैट में रहने लगा। शादी न करने पर महिला ने थाने में शिकायत कर केस दर्ज करवा दिया।

प्रेमी जोड़ों से परेशान इंद्रपुरी रहवासी संघ ने ज्ञापन सौंपा

प्रेमी जोड़ों से परेशान रहवासियों ने मंगलवार को भंवरकुआं टीआइ राजकुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। रहवासियों ने गश्त और कार्रवाई की मांग की। सोमवार को इंद्रपुरी में गार्डन के बाहर एक युवक-युवती को कार में आपत्तिजनक हरकत करते हुए पकड़ा था। रहवासी राहुल कनौजिया के मुताबिक युवक-युवती का बच्चों ने वीडियो बनाया था।

रहवासियों ने वीडियो बताया और कहा कि इस तरह की हरकतों से महिलाओं और बच्चियों को शर्मिंदगी का सामान करना पड़ता है। रहवासी इनसे परेशान हो चुके हैं। शिक्षा का केंद्र होने के कारण प्रेमी जोड़े बगीचे में आकर बैठ जाते हैं। टीआइ के मुताबिक क्षेत्र में लगातार पैदल भ्रमण कर गश्त की जाती है।

बीट प्रभारी को विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि भंवरकुआं क्षेत्र में अनेक बड़े शिक्षण संस्थान, कोचिंग और होस्टल हैं जिनमें बड़ी संख्या में बाहर से छात्र-छात्राएं आकर पढ़ाई करते हैं। इनमें से कुछ शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति