नलखेड़ा नगर परिषद के सफाई कर्मचारी ने सीएमओ के केबिन में जहर निगलकर आत्महत्या की कोशिश की

आगर मालवा

आगर मालवा जिले के नलखेड़ा नगर परिषद के एक सफाई कर्मचारी ने सीएमओ के केबिन में जहर निगलकर आत्महत्या की कोशिश की. चेम्बर में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत उसे पकड़ने की कोशिश की और हॉस्पिटल में भर्ती करवाया. फिलहाल कर्मचारी का इलाज चल रहा है.

जिले के नलखेड़ा नगर परिषद का सफाईकर्मी मेहरुद्दीन अपना वेतन समय पर न मिलने और वेतन कटौती की शिकायत को लेकर नगर परिषद सीएमओ के केबिन में पहुंचा. जहां बातचीत के दौरान सफाईकर्मी ने अपनी जेब में से एक शीशी निकाली और कोई जहरीला पदार्थ पी गया. वहां मौजूद अन्य लोगों ने आनन-फानन में कर्मचारी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर किया.

मामले में सीएमओ मुकेश भंवर कहा, ''सफाई कर्मचारी मेहरुद्दीन केबिन में आया और अपने वेतन को लेकर शिकायत करने लगा, जिस पर मैंने कहा कि आवेदन दे दो, मैं जांच करवाता हूं, उसी दौरान कर्मचारी ने जेब से एक शीशी निकाल कर कोई पदार्थ पी लिया. तत्काल कर्मचारी को हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां से उचित उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है.''

वही, सफाई कर्मचारी मेहरुद्दीन ने बताया कि उसकी ड्यूटी गायों के लिए लगाई गई थी, लेकिन लेखापाल रौनक जैन हर माह गैर हजारी लगाकर वेतन काट रहा है. जिसके कारण घर चलाने  में परेशानी हो रही थी. फिलहाल कर्मचारी का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. मामले में पुलिस ने सफाई कर्मी के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति