छत्तीसगढ़-पेंड्रा में सरपंच के घर मिली बेशकीमती लकड़ी

पेंड्रा.

जिले में वन विभाग ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें वन विभाग के द्वारा कार्रवाई करते हुए सरपंच के घर एवं बाड़ी से बेशकीमती इमारती लकड़ी को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान ग्राम सरपंच लगातार वन अमले के ऊपर कार्रवाई नहीं करने का दबाव बना रहा था। लेकिन उसकी एक नहीं चली और वन विभाग ने कार्रवाई कर इमारती लकड़ी जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दरअसल पूरा मामला, मरवाही वन मंडल के पेंड्रा वन परिक्षेत्र अन्तर्गत दूरस्थ ग्राम पंचायत खरड़ी का है, जहां पर मुखबिरों की सूचना पर आज वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखी गई बेशकीमती इमारती लकड़ी को घर एवं बाड़ी दोनों जगहों से जब्त किया है। सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए मरवाही वनमण्डल अधिकारी रौनक गोयल के निर्देशन एवं उप वनमण्डल के मार्गदर्शन के साथ ही पेंड्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी ईश्वरी खूंटे के नेतृत्व और उड़नदस्ता दल मरवाही एवं पेंड्रा रेंज के स्टाफ के द्वारा कार्रवाई की गई थी। वहीं कार्रवाई के दौरान टीम को मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई थी कि दूरस्थ वन ग्राम खरड़ी का सरपंच बेशकीमती लकड़ी की तस्करी करता है।
जिस पर वन विभाग ने कार्रवाई में सरपंच के घर एवं बाड़ी दोनों जगहों से जंगल से काटी गई बेशकीमती लकड़ी में साल पल्ला, लठ्ठा, चिरान, चौखट, खिड़की, एवं हाथ आरा दो, कुल 94 नग 1.43 घनमीटर की लकड़ी को जब्त कर कार्रवाई की गई है। जबकि लकड़ी का अनुमानित मूल्य कितने का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकती है। वहीं कार्रवाई के दौरान सरपंच ने नेतागिरी करते हुए कार्रवाई रोकने का काफी प्रयास किया पर उसकी एक नहीं चली और वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए लकड़ी की खेप जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति