भारत ए ने ओमान को छह विकेट से हराया

अल अमीरात
आयुष बदोनी की 27 गेंद में 51 रन की पारी से भारत-ए ने इमर्जिंग एशिया कप में ओमान को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब अंतिम चार में उसका सामना अफगानिस्तान ए से होगा। भारत ने ग्रुप बी में सभी मैच जीते। ओमान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 140 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में चार विकेट पर 146 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। ओमान के लिए मोहम्मद नदीम ने 41 और हमद मिर्जा ने नाबाद 28 रन बनाए। साई किशोर ने 21 रन पर 1 विकेट लिया। भारत ए के लिए अभिषेक शर्मा ने 34 और कप्तान तिलक वर्मा ने नाबाद 36 रन बनाए।

बदोनी ने बेहतरीन शॉट्स लगाए
बदोनी ने गजब का खेल दिखाया। उन्होंने स्पिनर्स पर जमकर शॉट खेले। बदोनी ने रिवर्स स्लॉग स्वीप और एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से कई शॉट खेले। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद में 34 रन बनाए। वहीं, कप्तान तिलक वर्मा ने 30 गेंद में 36 रन बनाए। इससे पहले कप्तान तिलक ने ओमान के खिलाफ आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। इनमें से पांच गेंदबाजों को विकेट मिले। आर साई किशोर ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं, लेग स्पिनर राहुल चाहर ने चार ओवर में 20 रन दिए। ओमान ने मोहम्मद नदीम के 41 रन की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 140 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और छह विकेट से जीत हासिल की।

अंक तालिका का हाल
इस जीत की बदौलत भारतीय टीम ग्रुप बी में तीन मैचों में तीन जीत और +2.481 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची। पाकिस्तान की टीम ने तीन मैचों में दो जीत और +3.017 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची। ग्रुप-ए से श्रीलंका पहले स्थान पर और अफगानिस्तान ने दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया।

भारत ने इससे पहले पाकिस्तान और यूएई को हराया
इससे पहले भारत ए क्रिकेट टीम ने सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए एसीसी इमर्जिंग एशिया कप टी-20 में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। शीर्ष क्रम के शानदार प्रदर्शन से भारत ए ने आठ विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। पाकिस्तान ए टीम सात विकेट पर 176 रन ही बना पाई। इसके बाद दूसरे मैच में भारत ने यूएई को सात विकेट से हराया था।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति