मौसम विभाग के अनुसार, दाना तूफान का असर प्रदेश के कुछ जिलों में आज और कल हवा आंधी के साथ बारिश का अनुमान

भोपाल

 बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान दाना का असर मध्य प्रदेश में भी होगा. मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान दाना उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है, जिससे इसका असर एमपी  में भी होगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन जिले में दो दिन बारिश की संभावना जताई है.

 मौसम विभाग के अनुसार, दाना तूफान के असर की वजह से मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में आज और कल यानी 24-25 अक्टूबर को आंधी के साथ बारिश का अनुमान है. इंदौर, भोपाल, उज्जैन, सीहोर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, छिंदवाड़ा में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है. इधर मौसम में हुए बदलाव की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है.

सुबह-शाम हल्की ठंड
मौसम में आ रहे बदलाव की वजह से सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का असर होने लगा है. हालांकि, दिन के समय कड़ाके की धूप निकल रही है. रात के तापमान में हर दिन थोड़ी गिरावट हो रही है. पचमढ़ी में सुबह का तापमान भी 20 डिग्री के नीचे जा रहा है, जबकि रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है.

पचमढ़ी की रात सबसे सर्द
प्रदेश में सर्दी की दस्तक के साथ ही पचमढ़ी में सबसे ठंडी रातें दर्ज की जा रही हैं. पचमढ़ी में रात का तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, रायसेन, रजागढ़, छिंदवाड़ा, बैतूल, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नौगांव, रीवा, सतना, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में भी तापमान 20 डिग्री के नीचे दर्ज किया जा रहा है.

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि दाना तूफान ओडिशा के राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच सतह से टकरा सकता है. यह 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा की ओर आ रहा है. 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति