राजस्थान-दौसा से डीडी बैरवा बने कांग्रेस के उम्मीदवार

दौसा.

दौसा सहित राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने सात सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है, जिसमें दौसा विधानसभा उपचुनाव सीट पर कांग्रेस ने दीनदयाल उर्फ डीडी बैरवा के रूप में एससी कार्ड खोल दिया है। उधर, भाजपा एसटी कार्ड खेलते हुए जगमोहन मीणा को चुनावी समर में उतार चुकी है।

इन सभी के बीच अब दौसा विधानसभा सामान्य और ओबीसी वर्ग के मतदाता निर्णायक भूमिका में आ गए हैं। ऐसे में दौसा से डीडी बैरवा को कांग्रेस टिकट मिलने के बाद जनरल मतदाताओं साधने के लिए अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है। ध्यान रहे देवी सिंह दौसा इस विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपचुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। जो कहीं न कहीं भाजपा और कांग्रेस की जीत में रोड़ा बन सकते हैं।

लामबंद भी होने लगे मतदाता
दौसा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का टिकट लेकर आए डीडी बैरवा जनरल को मतदाताओं को साधने के लिए अच्छा खासा पसीना बहाना पड़ सकता है, क्योंकि सामान्य और ओबीसी वर्ग के मतदाताओं को भाजपा के वोट बैंक के रूप में माना जाता है। दौसा विधानसभा में होने जा रहे इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का टिकट वितरण होने के साथ ही जातिगत समीकरण के हिसाब से मतदाता लामबंद भी होने लगे हैं।

राजनीतिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवार हैं बैरवा
दीनदयाल बैरवा उर्फ डीडी बैरवा राजनीतिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवार हैं। इनके पिता किशन लाल बैरवा वर्ष 2005 से 2010 तक दौसा पंचायत समिति के कांग्रेस टिकट पर प्रधान रहे हैं। कोरोना काल से पूर्व डीडी बैरवा भी दौसा पंचायत समिति के प्रधान रह चुके हैं। वर्तमान में इनकी धर्मपत्नी बीना देवी लवाण पंचायत समिति की प्रधान हैं। डीसी बैरवा सामान्य और शील प्रभाव के नेता माने जाते हैं और सामाजिक स्तर पर इनकी पकड़ भी है।

पहले से थे आश्वस्त
डीसी बैरवा साल 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान सिकराय विधानसभा क्षेत्र से खुद के टिकट की दावेदारी की थी, जिसके बाद अब इन्हें दौसा विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस ने भरोसा करके टिकट दिया है। ऐसे में एससी और एसटी के बीच फंसीं यह जनरल सीट किसको मिलेगी फिलहाल यह कहना मुश्किल होगा। इधर, डीडी बैरवा खुद का टिकट आने से पूर्व ही अपने टिकट के प्रति आश्वस्त थे। इसलिए ही तो बीते दिन सुबह देव दर्शन यात्रा के साथ इन्होंने अपने प्रचार की शुरुआत भी कर दी थी, जबकि डीडी बैरवा के हाथ में टिकट देर रात को आया है। अब कल नामांकन की तारीख खत्म होने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के बीच फंसी दौसा विधानसभा की यह सामान्य सीट पर कोई नया और मजबूत कैंडिडेट इस चुनावी समर में आएगा या यह मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रहेगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति