अयोध्या : एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव

अयोध्या

अयोध्या। यूपी के अयोध्या जिले में एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका खून से लथपथ शव कमरे में पाया गया है। कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइन स्थित आवास पर उनका शव मिला। फ़िलहाल मौत के कारणों का अभी सही ढंग से पता नहीं चला है। सूचना मिलते ही मौके पर मण्डलायुक्त, डीएम व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी पहुंचे हैं। मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

मौके पर पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है। मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस की तरफ से अभी मामले में कोई बयान नहीं दिया गया है।

एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइंन में रहते थे। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि कमरे की फर्श पर खून फैला हुआ मिला है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद हैं।

मौके पर पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्‍य एकत्रित किए हैं। अभी मौत का कारण स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है। पुलिस हत्‍या और आत्‍महत्‍या दोनों एंगल से जांच में जुटी है। एडीएम का शव संदिग्‍ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

कानपुर से आ रहे परिजन
बताया जा रहा है कि एडीएम सुरजीत सिंह कानपुर के रहने वाले थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे लोग दोपहर तीन बजे तक अयोध्‍या पहुंच जाएंगे। तीन बजे के बाद स्‍थानीय पुलिस अफसर प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी देंगे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति