टीम इंडिया के लिए स्पिन गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मचाया धमाल, झटके 7 विकेट

पुणे
टीम इंडिया के लिए 1325 दिन बाद टेस्ट टीम में वापस करने वाले स्पिन गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट में धमाल मचा दिया। पुणे टेस्ट मैच के पहले दिन वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पंजा खोला। वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना सबसे पहला शिकार सेट हो चुके बल्लेबाज रचिन रविंद्र को बनाया। रचिन को आउट करने के बाद तो मानों सुंदर कीवी बल्लेबाजों के लिए पहेली बन गए।
 
सुंदर ने एक के बाद एक टॉम ब्लेंडल, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल और टिम साउदी को आउट कर अपने पांच विकेट पूरे किए। सुंदर अपना पंजा खोलने के बाद भी नहीं रुके। उन्होंने अपना छठा शिकार एजाज पटेल के रूप में किया। एजाज को आउट करने के बाद सुंदर ने न्यूजीलैंड की पारी को समेट में देर नहीं की और मिचेल सैंटनर को बोल्ड कर न्यूजीलैंड की पारी को 259 रन के स्कोर पर रोक दिया। सुंदर ने 7 में से अपने 5 विकेट बोल्ड कर हासिल किए। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस पुणे टेस्ट से पहले सुंदर 4 मार्च 2021 को भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच खेले थे।
 
सुंदर की फिरकी देख चकरा गए टॉम ब्लेंडल
रचिन रविंद्र के बोल्ड होने के बाद क्रीज पर टॉम ब्लेंडल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। कप्तान रोहित शर्मा ने सुंदर को लगातार एक छोर से लगाए हुए थे। टॉम ब्लेंडल 12 गेंद खेलकर अपनी नजरें जमाने की कोशिश में ही थे कि सुंदर ने सांप जैसी बलखाती हुई गेंद पर ब्लेंडल का डंडा उड़ा दिया। रचिन के बाद ब्लेंडल के साथ जो हुआ वह लगभग रीप्ले की तरह लग रहा था।

इस तरह टॉम ब्लेंडल सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। ब्लेंडल के विकेट के साथ ही भारतीय टीम ने को पारी में 5वीं सफलता मिली। ब्लेंडल के आउट हुए अंपायर ने टी ब्रेक की भी घोषणा कर दी। इस तरह टीम इंडिया ने दूसरे सेशन की समाप्ति तक न्यूजीलैंड के 201 रन के स्कोर उसकी आधी टीम को पवेलियन वापस भेज दिया।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति