जयपुर एयरपोर्ट टर्मिनल का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 26 को करेंगे उद्घाटन

जयपुर एयरपोर्ट के अनुमानित यात्री भार में 7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ टर्मिनल-1 का उद्घाटन हवाई अड्डे की समग्र क्षमता को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

जयपुर
 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 26 अक्टूबर को जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का उद्घाटन करेंगे। 1.5 मिलियन सालाना क्षमता वाले यह टर्मिनल को 27 अक्टूबर की मध्यरात्रि से अंतरराष्ट्रीय विमानों के लिए चालू हो जाएगा। जयपुर में अब दो टर्मिनल होंगे। टर्मिनल-1 पर अक्टूबर 27 की मध्यरात्रि से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा।

नया टर्मिनल हेरिटेज स्वरुप में विकसित किया गया हैं। जयपुर एयरपोर्ट के अनुमानित यात्री भार में 7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ टर्मिनल-1 का उद्घाटन हवाई अड्डे की समग्र क्षमता को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 2023 में लगभग 5.4 मिलियन यात्रियों ने टर्मिनल-2 से यात्रा की। इस वर्ष यातायात में और वृद्धि होने की संभावना है। हवाई कनेक्टिविटी में सुधार और अयोध्या, बीकानेर, आबूधाबी, कुआलालंपुर में नए मार्गों के खुलने से यात्री यातायात में प्रभावशाली वृद्धि हुई है। 27 अक्टूबर से सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री सांगानेर थाने के पास स्थित टर्मिनल-1 से अपनी उड़ानें भर सकेंगे। जल्द ही यहां पर डमी चेक रन भी शुरू किया जाएगा।

सीआरपीएफ ने संभाली सुरक्षा
टर्मिनल-1 की सुरक्षा व्यवस्था में लगभग सीआरपीएफ के 100 कर्मचारियों तथा जवानो की ओर से संभाली जाएगी। डिपार्चर क्षेत्र में लगभग 10 इमीग्रेशन काउंटर स्थापित किए गए हैं, जबकि अर्रिवाल क्षेत्र में 14 काउंटर स्थापित किए गए हैं। टर्मिनल-1 भवन में 10 चेक-इन काउंटर होंगे। साथ ही एक समर्पित मेडिकल रुम, एम्बुलेंस सेवाएं, लाउन्ज भी सामान्य रुप से संचालित होंगे।

पहली फ्लाइट आबूधाबी की
27 अक्टूबर को जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर उतरने वाली पहली फ्लाइट आबूधाबी से एतिहाद एयरवे की होगी। उड़ान रात 2.10 बजे उतरेगी और सभी यात्रियों का टर्मिनल-1 पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति