बिल्डिंग प्लान अप्रूव करने के बदले जूनियर इंजीनियर और आर्किटेक्ट ने मांगी Bribe, ACB टीम ने मौके पकड़ा

रोहतक
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुग्राम जिला के एचएसआईआईडीसी, आईएमटी, मानेसर में कार्यरत आर्किटेक्ट दीपक तथा जूनियर इंजीनियर (जेई) सत्यनारायण भारद्वाज को 1 लाख 25 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता से बिल्डिंग प्लान अप्रूव करने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी जिसे लेते हुए एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि एचएसआईआईडीसी, आईएमटी, मानेसर में कार्यरत आर्किटेक्ट दीपक तथा जूनियर इंजीनियर सत्यनारायण भारद्वाज बिल्डिंग प्लान अप्रूव करने के बदले में 1,25,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई और दोनों आरोपियों को ₹125000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इस मामले में आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पारदर्शिता के साथ की गई। आरोपियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरुग्राम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति