हिरासत में लिए गए एनएचएम के कर्मी की बलरामपुर कोतवाली थाना के बाथरुम में मिली लाश, परिजनों ने मचाया हंगामा

बलरामपुर

हिरासत में लिए गए एनएचएम के कर्मी की बलरामपुर कोतवाली थाना के बाथरुम में लाश मिली है. घटना के बाद से एक ओर जहां कोतवाली के पुलिसकर्मी नदारत हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा मचा दिया है.

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के NHM शाखा में पदस्थ संतोषी नगर निवासी गुरुचंद मंडल की पत्नी बीते दस दिनों से लापता है. इस बात की शिकायत गुरुचंद मंडल ने कोतवाली में की थी, लेकिन पुलिस ने उसके ही ऊपर ही शक करते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. पुलिस केवल गुरुचंद ही नहीं बल्कि उसके पिता को भी हिरासत में रखे हुए है.

इस बीच गुरुचंद मंडल की कोतवाली के बाथरूम में गमछे में लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. कोतवाली पहुंचे मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें लाश देखने नहीं दी जा रही है. वहीं एनएचएम कर्मियों को आरोप है कि पुलिस जबरन उससे पूछताछ कर रही थी. मामले में स्वास्थ्य विभाग की डीपीएम स्मृति एक्का ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति