मेकअप आर्टिस्ट बनीं आलिया भट्ट, प्रशंसकों से पूछा मजेदार सवाल

मुंबई,

फिल्म जगत की खूबसूरत और सुपरहिट फिल्मों का चेहरा बनीं आलिया भट्ट की गिनती बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और फैशनेबल अभिनेत्रियों में की जाती है। जिगरा स्टार ने अपनी ताजा पोस्ट से प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है, इसमें वह अपना हुनर दिखाती नजर आ रही हैं।

स्टाइल आइकन ने पोस्ट के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया। इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘किसको ट्यूटोरियल चाहिए?’ साझा की गई तस्वीर में वह मेकअप आर्टिस्ट बनती नजर आ रही हैं। तस्वीर को इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर साझा कर आलिया ने फॉलोअर्स से मजाकिया अंदाज में पूछा।

‘राजी’ अभिनेत्री खूबसूरत तस्वीर में मेकअप दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेकअप मेरे द्वारा। किसको ट्यूटोरियल चाहिए? सेल्फी में आलिया अपने मेकअप और बालों के साथ एकदम सही पोज देती नजर आ रही हैं।

इससे पहले अभिनेत्री ने अपनी सास नीतू कपूर के साथ पेरिस में अपनी छुट्टियों की कई पुरानी तस्वीरें साझा कीं और लिखा ‘शीशा और यादें’। पहली तस्वीर में आलिया स्टाइलिश डेनिम ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दूसरी में वह नीतू कपूर के साथ बैठी पोज देती नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की सितारों से सजी दिवाली पार्टी में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने अपने मेहंदी की ड्रेस को पहन रखा था। पेशेवर मोर्चे पर बात करें तो आलिया भट्ट बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ में दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग वह कश्मीर की सुंदर वादियों के बीच कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ भी अहम रोल में हैं।

शिव रवैल द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। अल्फा 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। आलिया भट्ट पिछली बार वासन बाला की फिल्म ‘जिगरा’ में वेदांग रैना और मनोज पाहवा के साथ नजर आई थीं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति