जगमग दीपावली के लिए शहर वृत्त भोपाल में निर्माण कार्य पूर्ण

भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के शहर वृत्त भोपाल ने दीपावली त्यौहार के मद्देनजर निर्माण तथा संधारण कार्यों को पूर्ण कर लिया है। इससे उपभोक्ताओं को रोशनी के पर्व दीपावली पर निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

शहर वृत्त भोपाल के अंतर्गत 2 स्थानों पर 33 के.व्ही. लाईन पर LILO अरेजमेन्ट का कार्य पूर्ण किया गया। साथ ही 3 उपकेन्द्रों ए.के.व्ही.एन, ई-8 एवं रोहितास उपकेन्द्रों में अति भारित पॉवर ट्रॉसफार्मरों की क्षमता वृद्धि 05 एमवीए से 10 एमवीए की गई। कंपनी द्वारा शहर वृत्त भोपाल के अंतर्गत अधिक भार वाले क्षेत्रों को चयनित कर कुल 170 स्थानों पर अतिरिक्त वितरण ट्रॉसफार्मरों की स्थापना की गई है। इसके साथ ही 3 स्थानों पर वितरण ट्रॉसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य पूर्ण किया गया है। वहीं 147 स्थानों पर पुराने तारों के बदले कुल 40.5 कि.मी. केबल का कार्य किया गया है, जबकि शहर वृत्त के 57 स्थानों पर कुल 8.5 कि.मी केबल की क्षमता वृद्धि का कार्य पूर्ण किया गया है। इससे निम्न दाब उपभोक्ताओं को पर्याप्‍त वोल्‍टेज पर बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी ।

कंपनी ने बताया कि शहर वृत्त भोपाल के अंतर्गत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत प्रदाय किये जाने के लिये 87 उपकेन्द्रों , 201 पॉवर ट्रॉसफार्मर, 60 नं. 33 के.व्ही. फीडर, 315 नं. 11 के.व्ही. फीडर एवं 3386 नं. वितरण ट्रॉसफार्मरों एवं 2380 कि.मी. निम्नदाब लाइनों का मानसून पश्‍चात संधारण पूर्ण कर लिया गया है। गौरतलब है कि इसके लिए शहर वृत्त अंतर्गत अधिकारियो एवं कर्मचारियों द्वारा सायं काल में वितरण ट्रॉसफार्मरो के लोड रिकार्ड की कार्यवाही की गई है, जिसके दौरान अति भारित अथवा अनबैलेंस लोड पाये जाने पर कुल 532 वितरण ट्रॉसफार्मरों के लोड को बैलेंस करने की कार्यवाही की गई है। इससे दीपावली के त्यौहार के दौरान निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति