भाजपा पर आरोप लगाया कि उनको साजिश के तहत जेल भेजा गया, इस पर हिमंत बिस्वा सरमा ने दी प्रतिक्रिया

रांची
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को झारखंड के सीएम हि‍मंत सोरेन के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनको साजिश के तहत जेल भेजा गया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उनको साजिश के तहत जेल भेजा गया है, इस पर हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि लोग झारखंड आंदोलन और भारत के स्वाधीनता संग्राम में जेल जाते हैं। हेमंत सोरेन को बताना चाहिए कि वो जेल क्यों गए थे? ऐसे में अगर आलमगीर आलम भी कल को ये बात बोलने लगेंं, तो इसका उपाय क्या होगा? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ह‍िमंत सोरेन झारखंड आंदोलन या भारत की स्वाधीनता के कारण जेल गए होते तो वो अलग बात रहती, उनको जनता को बताना चाहिए कि वो किस लिए जेल गए?

झारखंड में हुसैनाबाद नाम में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के पवित्र भूमि में हुसैनाबाद का नाम क्यों रहना चाहिए? हर जगह का अपना फ्लेवर होता है। उन्होंने कहा बिरसा मुंडा और सिद्धू कान्हू के वीर भूमि में हुसैनाबाद जैसा नाम क्यों नहीं होना चाहिए।

इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शेयर किए गए वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि हमने दिखाया कि कांग्रेस पार्टी के अंदर दलितों की स्थिति क्या है? बाहर राहुल गांधी दिखाते हैं कि वो दलितों का समर्थन करते हैं और पार्टी में दलितों को भागीदारी देते हैं। लेकिन, अंदर खाने में दलितों को कैसे अपमानित किया जाता है, कल का केरल का वीडियो उसको दिखाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ जो हुआ, उसके बाद बताने को अब कुछ नहीं रह गया है। अब कांग्रेस पार्टी का पर्दाफाश हो चुका है। मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी में जो भी दलित समाज का नेता है या उनका समर्थन करता है, कल का वीडियो देखने के बाद कांग्रेस को लेकर उनका मन साफ हो जाना चाहिए। उस पार्टी में दलितों और पिछड़ों का कोई सम्मान नहीं है, राहुल गांधी ढोंगी हैं और ड्रामा करते हैं।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति