बहुजन समाज पार्टी ने यूपी उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया

लखनऊ
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। मायावती की पार्टी ने 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 8 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। हालांकि, बसपा ने अलीगढ़ की खैर सीट पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है। बसपा ने अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से अमित वर्मा, प्रयागराज की फूलपुर सीट से जितेंद्र कुमार सिंह, मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से शाहनजर को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी ने कानपुर की सीसामऊ सीट से वीरेंद्र कुमार शुक्ला, मैनपुरी की करहल सीट से डॉ. अवनीश कुमार शाक्य, मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा, गाजियाबाद से परमानंद गर्ग, मिर्जापुर की मझवां सीट से दीपक तिवारी को टिकट दिया है।

इससे पहले गुरुवार को भाजपा ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। भाजपा ने कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर से सुरेंद्र दिलेर, करहल से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझवां से सुचिस्मिता मौर्या को उम्मीदवार घोषित किया है।

उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। बता दें कि बसपा प्रमुख मायावती ने बीते दिनों ऐलान किया था कि उनकी पार्टी बसपा यूपी में विधानसभा की नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव अकेले ही अपने बलबूते पर लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया था कि उनकी बसपा महाराष्ट्र और झारखंड में भी अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, ''भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र व झारखंड राज्य विधानसभा आम चुनाव के लिए तारीखों की आज की गई घोषणा का स्वागत। चुनाव जितना कम समय में तथा जितना पाक-साफ अर्थात धनबल और बाहुबल आदि के अभिशाप से मुक्त हो उतना ही बेहतर है, जिसका पूरा दारोमदार चुनाव आयोग पर ही निर्भर है। बीएसपी इन दोनों राज्यों में अकेले ही चुनाव लड़ेगी और यह प्रयास करेगी कि उसके लोग इधर-उधर न भटके, बल्कि पूरी तरह बीएसपी से जुड़कर परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान कारवां के सारथी बनकर शासक वर्ग बनने का अपना प्रयास जारी रखें। यूपी में 9 विधानसभा की सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी बीएसपी अपने उम्मीदवार उतारेगी और यह चुनाव भी अकेले ही अपने बलबूते पर पूरी तैयारी एवं दमदारी के साथ लड़ेगी।''

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति