रोजगार सहायक को रिस्वत लेते उज्जैन से आई लोकायुक्त संगठन की टीम ने पकड़ा

मंदसौर
उज्जैन से आई लोकायुक्त संगठन की टीम ने मंदसौर जिले की सुवासरा तहसील की ग्राम पंचायत अजयपुर के रोजगार सहायक को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। रोजगार सहायक ग्रामीण से प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त जारी करने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। गुरुवार को उसे पांच हजार रुपये लेते पकड़ लिया।

लोकायुक्त संगठन डीएसपी बसंत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम अजयपुर के राजूलाल अहीरवाल ने 22 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल कुमार विश्वकर्मा को शिकायत की थी। राजू लाल ने बताया कि ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक राधेश्याम प्रजापत ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के लिए 10,000 रुपये की मांग की है।
 
राजू लाल को 5 हजार देकर भेजा
राजू लाल की शिकायत का सत्यापन कराया गया। योजना बनाकर गुरुवार को राजूलाल को 5 हजार रुपये देकर रोजगार सहायक को रुपये देने भेजा। आसपास ही मौजूद डीएसपी बसंत श्रीवास्तव व उनकी टीम निगरानी करती रही।

रंगे हाथ ग्राम रोजगार सहायक को पकड़ा
गुरुवार को ग्राम पंचायत अजयपुर में राजूलाल अहीरवाल ने ग्राम रोजगार सहायक राधेश्याम प्रजापत को जैसे ही 5000 रुपये की रिश्वत दी, तो टीम ने पकड़ लिया। हाथ धुलाए गए तो वह लाल हो गए। उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की गई।

टीम में ये रहे मौजूद
टीम में आरक्षक विशाल, अनिल, नीरज, लोकेश और रमेश डाबर सहायक ग्रेड 2 भी शामिल थे।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति