बंगा-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर घटा भयानक हादसा, मौके पर मची चीख-पुकार

बंगा
बंगा-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर गांव बिसला गेट के पास भयानक हादसा होने की सूचना मिली है। अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसा हो गया। हादसे के दौरान 3 माह के नवजात बच्चे की मौत की खबर है। इसके साथ ही 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं।

घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगा निवासी विनोद कुमार जाखू पुत्र राम कृष्ण जाखू अपने परिवार के सदस्यों जिनमें उनकी पत्नी अन्नू, मां कमलजीत कौर और बेटा विहान जाखू और अनरिक जाखू अपनी गाड़ी नंबर ( पीबी 32 वी 0086) में सवार होकर होशियारपुर में एक शादी समारोह से अपने घर बंगा लौट रहा था। जैसे ही वे गांव बिसला गेट के पास पहुंचे तो आगे जा रहे एक अज्ञात वाहन को पार करने लगे। इसी दौरान उनकी गाड़ी उक्त वाहन से टकरा गई।

हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चालक की पत्नी अन्नू व 3 माह का बच्चा अनरीक, मां कमलजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि विनोद कुमार मामूली रूप से घायल हो गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को नजदीकी गुरु नानक मिशन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत देखकर बंगा के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

अन्नू और माता कमलजीत का गुरुनानक मिशन अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही बंगा सदर पुलिस अधिकारी ASI रघवीर सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास की इमारतों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर उक्त वाहन को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति